Wednesday, August 12

This slideshow requires JavaScript.

कैबिनेट मंत्री की बेटी ने CM के सामने दिखाए संस्कार, पेस्टल लहंगे में रॉयल लगीं राशि

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी कानपुर में धूमधाम से हुई। इस शादी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और अन्य वीवीआईपी नेता शामिल हुए। शादी के दौरान दुल्हन का संस्कारयुक्त और रॉयल लुक सबका ध्यान खींचता रहा।

This slideshow requires JavaScript.

रॉयल लुक में सजीं दुल्हनिया
राशि ने पेस्टल टोन का भव्य लहंगा पहना, जिसमें सॉफ्ट ब्लश पिंक और शैम्पेन गोल्ड का एलिगेंट मिश्रण नजर आया। लहंगे पर जरी, सेक्विन और स्टोन वर्क ने इसे और भी शानदार बनाया। उन्होंने वी नेक वाला हैवी एम्बेलिश्ड हाफस्लीव्स ब्लाउज पहना, जो लहंगे के फ्लोरल पैटर्न के साथ मेल खाता था।

दो दुपट्टों से स्टाइल बढ़ाया
राशि ने लहंगे के साथ दो दुपट्टे स्टाइल किए। साइड दुपट्टा सिल्क फैब्रिक का था, जिसे कंधे पर प्लीट करके टकाया गया, वहीं शीयर नेट वाला दुपट्टा सिर पर ओढ़ा गया। इससे उनका लुक ग्रेसफुल और गॉर्जियस बना।

जूलरी और मेकअप
राशि ने अपने लहंगे के रंग के हिसाब से मेहरून मोती वाला चोकर और बड़े पेंडेंट वाला नेकलेस पहना। कानों में झुमके, मांग टीका और हाथ में कुंदन कंगन तथा नथ ने उनका लुक पूरी तरह से परफेक्ट बनाया। मेकअप सॉफ्ट ग्लो और न्यूज़ पिंक टोन में रखा गया, जिससे उनका पूरा ब्राइडल लुक क्लासी और एलिगेंट नजर आया।

मुख्यमंत्री से मिली आशीर्वाद
शादी के दौरान राशि अपने पति के साथ हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लेने खड़ी हुईं। सीएम ने उन्हें बुके और गिफ्ट देकर फोटो खिंचवाई। दुल्हन का संस्कारी और शाही अंदाज सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहा।

राशि सचान का यह ब्राइडल लुक न केवल रॉयल और ग्रेसफुल था, बल्कि पेस्टल कलर पैलेट और एम्बेलिश्ड डिजाइन ने इसे बिल्कुल यूनिक और फैशनेबल बना दिया।

 

Leave a Reply