कपल ने सब जतन किए, फिर भी नहीं हुई प्रेग्नेंसी, डॉक्टर ने पकड़ी 1 बड़ी वजह
कैलिफ़ोर्निया: फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉक्टर महिमा के पास हाल ही में 32 वर्षीय एक कपल कंसल्टेशन के लिए पहुंचे। कपल ने बताया कि वे पिछले दो साल से प्रेग्नेंसी के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन हर संभव कोशिश के बावजूद सफलता नहीं मिली।
कपल ने बताया कि उन्होंने डाइट में बदलाव किया, ओव्यूलेशन ट्रैक किया, सही समय पर प्रयास किया और कई घरेलू व डॉक्टर के सुझावों को अपनाया, लेकिन अब तक उनके प्रयास रंग नहीं ला पाए। इस पर डॉक्टर महिमा ने कपल की पूरी मेडिकल हिस्ट्री और जांच की।
जांच में पता चला कि महिला के पीरियड्स नियमित नहीं थे। बावजूद इसके कपल ओव्यूलेशन टेस्ट पॉजिटिव होने पर ही प्रयास करते थे, लेकिन प्रेग्नेंसी टेस्ट कभी पॉजिटिव नहीं आया। महिला और पुरुष दोनों की अन्य रिपोर्ट्स सामान्य थीं।
डॉक्टर महिमा ने बताया कि महिला को एनोव्यूलेशन की समस्या थी, यानी अंडा समय पर रिलीज़ नहीं हो रहा था। खासकर PCOS ...










