गूगल और मेटा के बाद अब रिलायंस की बड़ी तैयारी: आंध्र प्रदेश में मुकेश अंबानी का 11 अरब डॉलर का मेगा निवेश
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश देश का नया डेटा हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। गूगल और मेटा जैसी वैश्विक टेक दिग्गजों के बाद अब अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी भी राज्य में बड़ा निवेश करने जा रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज, ब्रुकफील्ड और डिजिटल रियल्टी के ज्वाइंट वेंचर Digital Connexion ने विशाखापत्तनम में 11 अरब डॉलर (98,000 करोड़ रुपये) के विशाल डेटा सेंटर कैंपस की स्थापना के लिए एमओयू साइन किया है।
2030 तक 1 GW डेटा सेंटर क्षमता का लक्ष्य
आंध्र प्रदेश आर्थिक विकास बोर्ड (APEDB) के साथ हुए इस समझौते के अनुसार, यह कैंपस 400 एकड़ में विकसित होगा, जिसमें 2030 तक 1 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता स्थापित की जाएगी।
डेटा सेंटर का स्थान फिलहाल तय नहीं किया गया है।
Digital Connexion की टीम अगले सप्ताह विशाखापत्तनम का दौरा कर संभावित स्थलों का निरीक्षण करेगी।
यह प्रोजेक्ट राज्य में अत्याधुनिक AI...










