Tuesday, July 21

This slideshow requires JavaScript.

नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 8 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभबच्चों के पोषण, मातृ स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर दिया जा रहा प्रशिक्षण

शिवपुरी। (सद्वार्ता)
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 8 दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह जादौन के निर्देशन में 19 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक जिला कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में जिले की 40 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र संचालन, विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, कुपोषण की पहचान तथा समुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

कार्यकर्ताओं को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने, बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह जादौन ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग करते हुए कार्यकर्ता गांव स्तर पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएं तथा कुपोषण मुक्त समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक श्री पवन तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता एवं दक्षता को बढ़ाना है। प्रशिक्षण में पोषण ट्रैकर एप, स्मार्ट उपकरणों के उपयोग, सही डाटा संधारण एवं सेवाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जानकारी भी दी जा रही है।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री नीरज गुर्जर, पर्यवेक्षक आशा दुबे, मंजू धाकड़, प्रशिक्षक माया मिश्रा एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री जीतेश जैन सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply