50 लाख iPhone बेचकर भी चौथे नंबर पर है Apple — जानिए कौन है भारत के स्मार्टफोन बाजार का बादशाह?
नई दिल्ली।भारत के स्मार्टफोन बाजार में इस साल जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। साल 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में देश में स्मार्टफोन बिक्री ने पिछले पांच वर्षों का रेकॉर्ड तोड़ दिया। इस दौरान अमेरिकी कंपनी Apple ने भारत में पहली बार 50 लाख iPhone बेचकर नया इतिहास रचा, लेकिन फिर भी वह बाजार हिस्सेदारी में चौथे नंबर पर ही रही।
IDC (International Data Corporation) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस तिमाही में भारत में कुल 4.8 करोड़ स्मार्टफोन यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में 4.3% अधिक है।
🔹 त्योहारी सीजन और डिस्काउंट ने बढ़ाई बिक्री
IDC की रिपोर्ट बताती है कि इस बार बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे कई प्रमुख कारण रहे —
त्योहारी ऑफर्स और कैशबैक स्कीम्स
आकर्षक कीमतें और भारी छूट
ईएमआई और आसान भुगतान विकल्प
हालांकि 9,000 रुपये से 18,000 रुपये के सस्ते एंड्रॉयड...










