सुदीप फार्मा की दमदार लिस्टिंग! निवेशकों की हुई बंपर कमाई, पहले ही दिन मिला 24% रिटर्न
फार्मास्युटिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी सुदीप फार्मा लिमिटेड ने शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की है। जिन निवेशकों को इस आईपीओ में शेयर आवंटन मिला था, उनके चेहरे लिस्टिंग के साथ ही खिल उठे। कंपनी के शेयर ने इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 24% प्रीमियम के साथ बाजार में एंट्री की, जिससे निवेशकों ने पहले ही दिन शानदार मुनाफा कमाया।
लिस्टिंग में चमका शेयर, उम्मीदों से ज्यादा मुनाफा
बीएसई पर सुदीप फार्मा का शेयर 593 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 733.95 रुपये पर लिस्ट हुआ, यानी लगभग 23.77% का लाभ।एनएसई पर यह 730 रुपये पर खुला, जो 23.10% का प्रीमियम दिखाता है।यह लिस्टिंग पूरी तरह ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की भविष्यवाणियों के अनुरूप रही, जहां इश्यू से पहले GMP लगभग 20% के आसपास चल रहा था।
आईपीओ में निवेशकों का जबरदस्त उत्साह
सुदीप फार्मा के आईपीओ में निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला।
...










