ए-1 लिमिटेड के शेयर लगे अपर सर्किट, मिला 127.5 करोड़ का यूरिया ऑर्डर
मुंबई: केमिकल ट्रेडिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी ए-1 लिमिटेड को इंडस्ट्रियल यूरिया (ऑटोमोबाइल ग्रेड) की सप्लाई के लिए बड़ा ऑर्डर मिला है। साईं बाबा पॉलिमर टेक्नोलॉजीज ने कंपनी को यह ऑर्डर दिया है, जिसकी कुल कीमत 127.5 करोड़ रुपये है।
जैसे ही यह जानकारी शेयर बाजार में आई, कंपनी का शेयर तुरंत अपर सर्किट तक पहुंच गया।
शेयर में जोरदार उछालकल ए-1 लिमिटेड का शेयर 2,433.10 रुपये पर बंद हुआ था। आज सुबह यह 121.60 रुपये बढ़कर 2,454.70 रुपये पर खुला और जल्दी ही 2,554.75 रुपये तक पहुंच गया, जो कंपनी के लिए अपर सर्किट लिमिट है। इस उछाल का मतलब है कि शेयर 5% बढ़कर अपनी अधिकतम सीमा तक पहुंच चुका है।
ऑर्डर का विवरणबीएसई पर दी गई सूचना के अनुसार, यह ऑर्डर पूरे भारत में स्थित मैन्यूफैक्चरिंग सेंटर्स पर 25,000 टन इंडस्ट्रियल यूरिया की सप्लाई के लिए है। ऑर्डर की डिलीवरी ग्राहक की आवश्यकताओं के अ...










