शेयर बाजार में गिरावट जारी: सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,950 के नीचे
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन दबाव देखने को मिला। सोमवार को रेकॉर्ड स्तर छूने के बाद बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था, लेकिन मंगलवार को तेज गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को भी कारोबार की शुरुआत से ही बिकवाली हावी रही।
विशेषज्ञों का कहना है कि दूसरी तिमाही की बेहतर जीडीपी वृद्धि के बाद इस सप्ताह आरबीआई द्वारा ब्याज दरें कम करने की उम्मीद घट गई, जिससे निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है। इसके अलावा नवंबर में जीएसटी कलेक्शन की धीमी रफ्तार और ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
दोपहर का हाल
दोपहर 1.53 बजे बीएसई सेंसेक्स 308.56 अंक (0.36%) टूटकर 84,829.71 पर था।वहीं एनएसई निफ्टी 118 अंक (0.45%) गिरकर 25,914.20 पर ट्रेड कर रहा था।
सुबह 11 बजे की स्थिति
सुबह 11 बजे सेंसेक्स 299.28 अंक लुढ़ककर 84,838.99 पर आ गया।निफ्टी 112.65 अंक गिरकर 25,919.55 पर पहुँ...










