सक्सेस स्टोरी: टीवी क्लिप ने बदल दी जिंदगी, दो महीने में कमाए 3 लाख रुपये, यूपी के किसान ने अपनाई हाइड्रोपोनिक्स फार्मिंग
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश: मेहनत और नए आइडियाज का जादू कभी-कभी किसी भी किसान की जिंदगी बदल सकता है। ऐसा ही कर दिखाया उत्तर प्रदेश के किसान धीरज वर्मा ने। एक टीवी शो ने उनकी सोच बदल दी और अब वे स्ट्रॉबेरी की हाइड्रोपोनिक्स फार्मिंग से लाखों रुपये कमा रहे हैं।
टीवी शो से मिली प्रेरणा
धीरज वर्मा को चैनल बदलते-बदलते एक ऐसा टीवी प्रोग्राम दिखा, जिसमें इजराइल की हाइड्रोपोनिक्स फार्मिंग की सफलता दिखाई गई थी। मिट्टी रहित इस खेती के तरीके में पौधों को सीधे पोषक तत्वों वाले पानी में उगाया जाता है। यह तकनीक सूखी जलवायु और पानी की कमी के बावजूद उच्च पैदावार देती है।
धीरज वर्मा ने इसे देखकर ठान लिया कि अगर इजराइल सिर्फ एक एकड़ से निर्यात कर सकता है, तो वे अपने 10 एकड़ जमीन में क्यों पीछे रहें। उन्होंने सैकड़ों वीडियो देखकर इस तकनीक को सीखने की ठानी और अपने गांव मीनापुर, बाराबंकी में लागू किया।
...










