क्रिप्टो में यूपी नंबर वन: छोटे शहरों ने मेट्रो को छोड़ा पीछे, बिटकॉइन फिर टॉप पर
नई दिल्ली: भारत में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश तेजी से बढ़ रहा है और अब यह सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा। कॉइनस्विच की 2025 की रिपोर्ट बताती है कि छोटे शहर और टियर 2, 3, 4 के कस्बे अब भारत की कुल क्रिप्टो गतिविधियों का 75% से ज्यादा हिस्सा चला रहे हैं।
उत्तर प्रदेश बना सबसे बड़ा क्रिप्टो राज्यउत्तर प्रदेश ने सबसे आगे निकलते हुए कुल क्रिप्टो निवेश का 13% हिस्सा हासिल किया है। यह महाराष्ट्र (12.1%) और कर्नाटक (7.9%) से भी आगे है। टियर 2 शहरों के निवेशकों का योगदान 32.2% रहा, जबकि टियर 3 और टियर 4 शहरों का 43.4% रहा।
बिटकॉइन बना सबसे पसंदीदा क्रिप्टोसाल 2025 में निवेशकों की पसंद में बदलाव देखा गया। बिटकॉइन ने फिर से सबसे ऊपर जगह बनाई और इसमें निवेश का हिस्सा 8.1% रहा। यह डॉगकॉइन को पीछे छोड़ गया। वहीं, रिपल (XRP) ने सबसे ज्यादा ट्रेडिंग गतिविधियों में शीर्ष स्थान हासिल किया।
निवेश...










