आरबीआई की मंजूरी से बैंकिंग सेक्टर में हलचल
एचडीएफसी समूह को इंडसइंड बैंक में 9.5% हिस्सेदारी की अनुमति**
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से बड़ी नियामकीय राहत मिली है। आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक समूह की कंपनियों को इंडसइंड बैंक में 9.50 प्रतिशत तक हिस्सेदारी रखने की अनुमति दे दी है। यह मंजूरी 14 दिसंबर 2026 तक के लिए वैध रहेगी। आरबीआई के इस फैसले से बैंकिंग सेक्टर में हलचल तेज हो गई है।
क्या है आरबीआई का फैसला
आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि एचडीएफसी बैंक और उसकी सहयोगी कंपनियां मिलकर किसी भी स्थिति में इंडसइंड बैंक की कुल शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों का 9.50% से अधिक हिस्सा नहीं रख सकेंगी। यह अनुमति बैंक और उसके प्रमोटर समूह की संयुक्त हिस्सेदारी पर लागू होगी।
किन कंपनियों पर लागू होगी अनुमति
इस मंजूरी के दायरे में एचडीएफसी बैंक समूह की कई प्रमुख इकाइयां शामिल हैं, जिनमें—
...










