एयर इंडिया को अहमदाबाद हादसे का झटका, इंडिगो ने इंटरनेशनल यात्री संख्या में किया रिकॉर्ड तोड़
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को पीछे छोड़ दिया है। जुलाई-सितंबर 2025 की तिमाही में इंडिगो ने 41.36 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सेवा दी, जबकि एयर इंडिया ग्रुप के विमान में कुल 41 लाख यात्रियों ने सफर किया। यह पहली बार है जब इंडिगो इंटरनेशनल पैसेंजर संख्या में एयर इंडिया ग्रुप से आगे निकली।
क्या है कारण?
12 जून को एयर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ था, जिसमें 260 लोगों की जान गई। इस घटना के बाद एयर इंडिया ने लंबी दूरी के रूट्स पर लगभग 15% की कटौती की। हादसे ने यात्रियों के बीच एयर इंडिया के प्रति भरोसे को प्रभावित किया, जिससे इंडिगो को अंतरराष्ट्रीय मार्गों में बढ़त मिली।
इंडिगो की स्थिति
हालांकि इंडिगो की घरेलू उड़ानों में कई रद्द की गईं, अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन पर इसका असर...









