अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत: ‘अपने देश वापस जाओ’ से गूंज रहे दफ्तर और सोशल मीडिया — सख्त इमीग्रेशन नीतियों के बीच अमेरिकी कंपनियों में नस्लवाद पर सवाल
नई दिल्ली।
अमेरिका, जो लंबे समय तक अवसरों और विविधता का प्रतीक माना जाता रहा, अब भारतीय मूल के लोगों के लिए असहज होता जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में सख्त अप्रवासन नीतियों के लागू होने के बाद अमेरिका में भारत-विरोधी भावनाओं में तेज़ उछाल देखा जा रहा है। इसका असर न केवल सोशल मीडिया तक सीमित है, बल्कि FedEx, Walmart और Verizon जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के कार्यस्थलों तक पहुंच चुका है।
कॉरपोरेट दफ्तरों में नस्लवाद की आहट
फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन कंपनियों में काम कर रहे भारतीय मूल के कर्मचारियों को खुले और छिपे दोनों तरह के नस्लीय हमलों का सामना करना पड़ रहा है। क्रिसमस से पहले एक क्षतिग्रस्त FedEx ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल हुआ। इसके बाद कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ राज सुब्रमण्यम को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पण...










