Thursday, July 23

Business & Economy

Apple पर भारत में 34.34 खरब रुपये तक जुर्माने का खतरा, CCI ने दी चेतावनी
Business & Economy

Apple पर भारत में 34.34 खरब रुपये तक जुर्माने का खतरा, CCI ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान कंपनी Apple की भारत में मुश्किल बढ़ सकती है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को भारत में एंटी ट्रस्ट नियमों (Competition Act) का उल्लंघन करने के आरोप में लगभग 38 अरब डॉलर यानी ₹34,33,69,90,00,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। मामला क्या है? Apple पर आरोप है कि उसने अपने iOS ऐप स्टोर पर अपनी पोजीशन का दुरुपयोग किया। जांच में पाया गया कि कंपनी ने सरकारी अधिकारियों को जवाब देने में देरी की और प्रक्रिया में बाधा डाली। कंपनी ने इन आरोपों को गलत ठहराया है और जुर्माने के नियमों को कोर्ट में चुनौती दी है। जांच और चेतावनी प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने Apple को अंतिम चेतावनी दी है। अक्टूबर 2024 में CCI ने Apple से जांच के नतीजों पर आपत्तियां बताने और जुर्माने के आकलन के लिए वित्तीय जानकारी देने को कहा था। Apple ने बार-बार समय मांगा, लेकिन...
फ्लिपकार्ट डील में टाइगर ग्लोबल को देना होगा टैक्स, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला
Business & Economy

फ्लिपकार्ट डील में टाइगर ग्लोबल को देना होगा टैक्स, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली। अमेरिका की प्रमुख निवेश कंपनी टाइगर ग्लोबल को फ्लिपकार्ट मामले में बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के अगस्त 2024 के फैसले को पलटते हुए कहा कि कंपनी को 2018 में फ्लिपकार्ट से बाहर निकलते समय हुए मुनाफे (कैपिटल गेंस) पर भारत में टैक्स देना होगा। मामला क्या है? टाइगर ग्लोबल ने अक्टूबर 2011 से अप्रैल 2015 के बीच फ्लिपकार्ट के सिंगापुर स्थित शेयर खरीदे। बाद में इन शेयरों को लक्जमबर्ग की कंपनी ‘फिट होल्डिंग्स SARL’ को ट्रांसफर कर दिया गया। साल 2018 में जब वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी, तब टाइगर ग्लोबल ने इस निवेश से बाहर निकलकर 1.6 बिलियन डॉलर का मुनाफा कमाया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने कहा कि जिन शेयरों को बेचकर मुनाफा कमाया गया, उन्हें कानून के खिलाफ जाकर खास व्यवस्था के तहत ट्रांसफ...
टैरिफ के बावजूद भारत का निर्यात बढ़ा, अमेरिका में गिरावट के बीच चीन को एक्सपोर्ट में भारी उछाल
Business & Economy

टैरिफ के बावजूद भारत का निर्यात बढ़ा, अमेरिका में गिरावट के बीच चीन को एक्सपोर्ट में भारी उछाल

नई दिल्ली। अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का निर्यात दिसंबर में सालभर पहले की तुलना में 1.87% बढ़कर 38.5 बिलियन डॉलर रहा। हालांकि इस दौरान सबसे बड़े एक्सपोर्ट मार्केट अमेरिका को निर्यात में 1.83% की गिरावट आई। वहीं, कुल आयात 8.7% बढ़कर 63.55 बिलियन डॉलर रहा, जिससे व्यापार घाटा सालभर पहले के 20.6 बिलियन डॉलर से बढ़कर 25.04 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। दिसंबर में निर्यात और आयात की स्थिति नवंबर में भारत का निर्यात करीब 20% बढ़ा था। दिसंबर में सिल्वर का आयात66% बढ़कर 75.8 करोड़ डॉलर रहा। अप्रैल से दिसंबर 2025 तक वस्तुओं का कुल निर्यात सालाना44% बढ़कर 330.29 बिलियन डॉलर हो गया। चीन और अमेरिका का प्रदर्शन चीन को भारत का निर्यात35% बढ़कर 204.7 करोड़ डॉलर हुआ, जबकि वहां से आयात 20.01% बढ़कर 1169.2 करोड़ डॉलर रहा। अमेरिका को निर्यात सालभर पहले से83% घट...
सपनों को हकीकत में बदल दिया: IIM को ठुकराया, सिर्फ ₹5,000 से शुरू किया ‘लैंड ऑफ केक्स’, अब कमाई ₹2 करोड़ सालाना
Business & Economy

सपनों को हकीकत में बदल दिया: IIM को ठुकराया, सिर्फ ₹5,000 से शुरू किया ‘लैंड ऑफ केक्स’, अब कमाई ₹2 करोड़ सालाना

नई दिल्ली। मेघा सरायन की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो अपने जुनून को करियर में बदलने का सपना देखते हैं। कोलकाता की मेधावी छात्रा मेघा ने कभी नहीं सोचा था कि उनका भविष्य कॉर्पोरेट ऑफिस के बजाय केक और ओवन के बीच होगा। एक कैजुअल कुकिंग वर्कशॉप से शुरू हुआ उनका शौक आज ‘लैंड ऑफ केक्स’ नामक मल्टी-करोड़ स्टार्टअप में बदल चुका है। मां की रसोई से शुरुआत साल 2017 में मेघा पढ़ाई के साथ-साथ शौक के लिए केक बनाती थीं। दोस्तों के प्रोत्साहन पर उन्होंने जोमैटो पर अपना पहला प्रोडक्ट ‘चॉकलेट ट्रफल केक’ लिस्ट किया। बिना किसी बिजनेस अनुभव के उन्होंने मां की रसोई से काम शुरू किया और पहले महीने केवल 3,000 रुपये कमाए। जल्द ही उन्होंने 5,000 रुपये के निवेश से 100 वर्ग फीट की छोटी जगह किराए पर लेकर आधिकारिक तौर पर ‘लैंड ऑफ केक्स’ की शुरुआत की। दिन में कॉलेज और रात में ऑर्डर पूरे करने की मेहनत रंग लाई। जो...
Stocks to Buy: MMTC, जुपिटर वैगन्स समेत इन शेयरों में दिख रही कमाई की रफ्तार, तेजी के मजबूत संकेत
Business & Economy

Stocks to Buy: MMTC, जुपिटर वैगन्स समेत इन शेयरों में दिख रही कमाई की रफ्तार, तेजी के मजबूत संकेत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के कारण गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहे, लेकिन उससे पहले बुधवार को बाजार में दबाव देखने को मिला था। वैश्विक तनाव, विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और अमेरिकी टैरिफ को लेकर बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने आईटी और चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में बिकवाली की। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 244.98 अंक यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 83,382.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 442 अंक से अधिक टूटकर 83,185.20 के स्तर तक पहुंच गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 66.70 अंक यानी 0.26 प्रतिशत फिसलकर 25,665.60 अंक पर बंद हुआ। इन दिग्गज शेयरों में रही कमजोरी सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, सन फ...
चांदी ने मचाया घमासान, 5 दिनों में 45,500 रुपये की छलांग सोना भी नई ऊंचाई पर, जानिए आज के ताजा भाव
Business & Economy

चांदी ने मचाया घमासान, 5 दिनों में 45,500 रुपये की छलांग सोना भी नई ऊंचाई पर, जानिए आज के ताजा भाव

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में इन दिनों कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। खासतौर पर चांदी ने निवेशकों और कारोबारियों को चौंका दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को चांदी के दाम 3,000 रुपये और उछल गए, जिसके साथ ही यह 2,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं सोने की कीमत भी लगातार तेजी के साथ 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर जा पहुंची। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, घरेलू बाजार में मजबूत मांग, आभूषण कारोबारियों और स्टॉकिस्टों की लगातार खरीदारी के चलते यह तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हल्की नरमी का रुख बना हुआ है। 5 कारोबारी सत्रों में चांदी की ऐतिहासिक छलांग चांदी ने लगातार पांचवें कारोबारी दिन तेजी कायम रखी है। गुरुवार को यह 1.05 फीसदी यानी 3,000 रुपये बढ़कर 2,89,000 रुपये प्रति किलो (सभ...
ईरान में तनाव बढ़ा तो क्या सोना–चांदी बनेंगे ‘रॉकेट’? रिकॉर्ड कीमतों के बीच निवेश कितना सुरक्षित
Business & Economy

ईरान में तनाव बढ़ा तो क्या सोना–चांदी बनेंगे ‘रॉकेट’? रिकॉर्ड कीमतों के बीच निवेश कितना सुरक्षित

नई दिल्ली। दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के माहौल में सोना और चांदी एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इस सप्ताह दोनों कीमती धातुओं ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई या मध्य-पूर्व में तनाव और गहराया, तो सोना-चांदी की कीमतों में और तेज़ उछाल देखने को मिल सकता है। बुधवार को MCX पर सोना 1,43,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी ने 2,91,406 रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। घरेलू बाजार में भी सोना करीब 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 1,43,201 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी में लगभग 5 फीसदी की उछाल दर्ज की गई और यह 2,89,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। वैश्विक बाजारों में भी चमक बरकरार भारत ही नहीं, अंतरराष्ट्...
भारत–अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान — वाणिज्य सचिव बोले: दोनों देश तैयार, घोषणा का सही समय तलाशा जा रहा
Business & Economy

भारत–अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान — वाणिज्य सचिव बोले: दोनों देश तैयार, घोषणा का सही समय तलाशा जा रहा

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Trade Deal) की बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को संकेत दिए कि यह समझौता अंतिम चरण में है और दोनों देशों के पूरी तरह तैयार होते ही इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि बातचीत लगभग सभी लंबित मुद्दों पर हो चुकी है और वार्ताकार लगातार संपर्क में हैं। हालांकि, उन्होंने किसी निश्चित तारीख का ऐलान करने से इनकार किया। उनका कहना था कि समझौते की घोषणा तभी होगी, जब दोनों पक्षों को लगेगा कि यही सही समय है। कुछ समय के लिए धीमी पड़ी थी रफ्तार पिछले साल सितंबर में अमेरिका द्वारा कुछ भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाए जाने के बाद व्यापार वार्ता की गति कुछ समय के लिए धीमी पड़ गई थी। लेकिन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोय...
अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत: ‘अपने देश वापस जाओ’ से गूंज रहे दफ्तर और सोशल मीडिया — सख्त इमीग्रेशन नीतियों के बीच अमेरिकी कंपनियों में नस्लवाद पर सवाल
Business & Economy

अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत: ‘अपने देश वापस जाओ’ से गूंज रहे दफ्तर और सोशल मीडिया — सख्त इमीग्रेशन नीतियों के बीच अमेरिकी कंपनियों में नस्लवाद पर सवाल

नई दिल्ली। अमेरिका, जो लंबे समय तक अवसरों और विविधता का प्रतीक माना जाता रहा, अब भारतीय मूल के लोगों के लिए असहज होता जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में सख्त अप्रवासन नीतियों के लागू होने के बाद अमेरिका में भारत-विरोधी भावनाओं में तेज़ उछाल देखा जा रहा है। इसका असर न केवल सोशल मीडिया तक सीमित है, बल्कि FedEx, Walmart और Verizon जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के कार्यस्थलों तक पहुंच चुका है। कॉरपोरेट दफ्तरों में नस्लवाद की आहट फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन कंपनियों में काम कर रहे भारतीय मूल के कर्मचारियों को खुले और छिपे दोनों तरह के नस्लीय हमलों का सामना करना पड़ रहा है। क्रिसमस से पहले एक क्षतिग्रस्त FedEx ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल हुआ। इसके बाद कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ राज सुब्रमण्यम को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पण...
अमेरिका ने USS अब्राहम लिंकन को ईरान की ओर मोड़ा, जानिए इसकी कीमत और ताकत
Business & Economy

अमेरिका ने USS अब्राहम लिंकन को ईरान की ओर मोड़ा, जानिए इसकी कीमत और ताकत

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिकों को जल्दी से जल्दी ईरान छोड़ने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में तैनात अपने USS अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को मिडिल ईस्ट की तरफ मोड़ दिया है। इस स्ट्राइक ग्रुप में कई डेस्ट्रॉयर, सबमरीन और सपोर्ट शिप शामिल हैं, और इसका नेतृत्व विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (CVN-72) कर रहा है। यूएसएस अब्राहम लिंकन: तैरता हुआ शहर यूएसएस अब्राहम लिंकन को 1980 के दशक में बनाया गया था। इस पर शुरू में करीब 2.24 अरब डॉलर खर्च आए थे, जो आज की वैल्यू में लगभग 6.8 अरब डॉलर बनते हैं। इसमें दशकों तक किए गए मेंटनेंस और अपग्रेडेशन का खर्च शामिल नहीं है। 2020-21 में इसको अपग्रेड करने में करीब 16 करोड़ डॉलर खर्च किए गए। यह पोत अपने आप में समुद्र में तैरता हुआ एक शहर और एय...