दो महीने की राहत के बाद लौटी महंगाई की आहट, थोक महंगाई 8 महीनों के उच्चतम स्तर पर
नई दिल्ली।
दो महीने की शांति के बाद महंगाई की डायन एक बार फिर सक्रिय हो गई है। खाद्य पदार्थों और कारखानों में बनी वस्तुओं के दाम बढ़ने से दिसंबर में थोक महंगाई दर (WPI) आठ महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दो महीने तक निगेटिव रहने के बाद थोक महंगाई दर फिर से शून्य से ऊपर आ गई है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में थोक महंगाई दर 0.83 प्रतिशत रही। इससे एक साल पहले दिसंबर 2024 में यह 2.57 प्रतिशत थी।
दो महीने बाद पॉजिटिव हुई महंगाई दर
अक्टूबर 2025 में थोक महंगाई दर माइनस 1.02 प्रतिशत और नवंबर में माइनस 0.32 प्रतिशत दर्ज की गई थी। यानी लगातार दो महीनों तक कीमतों में गिरावट के बाद दिसंबर में महंगाई ने फिर से सिर उठा लिया।
मंत्रालय के मुताबिक,
खनिज पदार्थों, मशीनरी, टेक्सटाइल्स और कारखानों में बने खाद्य ...










