मिडिल क्लास के लिए बड़ा खतरा: मुंबई-बेंगलुरु में मकान खरीदना बना आर्थिक जाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
नई दिल्ली: मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में मकान खरीदने का सपना मिडिल क्लास परिवारों के लिए अब खतरनाक जाल बन गया है। सीनियर फाइनेंस एक्सपर्ट सुजय यू (Sujay U) ने चेतावनी दी है कि इन शहरों में प्रॉपर्टी इतनी महंगी है कि इसे खरीदने की कोशिश आम आदमी को आर्थिक संकट में डाल सकती है।
मिडिल क्लास और महंगी प्रॉपर्टी
सुजय यू ने बताया कि मुंबई में आज 2 BHK फ्लैट की कीमत 2 से 2.2 करोड़ रुपये है। वहीं बेंगलुरु में यह 1.2 से 1.4 करोड़ रुपये के बीच है। इसके मुकाबले एक मिडिल क्लास परिवार की सालाना आमदनी सिर्फ 20 से 30 लाख रुपये है। इसका मतलब है कि घर की कीमत आमदनी का 8 से 12 गुना है, जबकि दुनिया में यह अनुपात 3 से 5 गुना माना जाता है।
ईएमआई बन सकती है जाल
सुजय ने होम लोन की ईएमआई को आर्थिक जाल बताया। उन्होंने कहा कि मुंबई में 2 करोड़ रुपये के फ्लैट के लिए हर महीने 1.4 लाख रुपये से अधिक क...


