Multibagger Stock: 5 साल में 3000% रिटर्न, ₹3.5 लाख निवेशक बने करोड़पति, शेयर लगातार अपर सर्किट पर
नई दिल्ली: स्मॉल-कैप शेयर स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के शेयर में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। शुक्रवार को यह शेयर 5% के अपर सर्किट के साथ 36.28 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी की ओर से हाल ही में सिंगापुर की प्रिशा इन्फोटेक का अधिग्रहण और विंग जोन के मास्टर फ्रेंचाइजी अधिकार हासिल करने की खबरों के बाद निवेशकों में उत्साह बढ़ा है।
कंपनी ने दिसंबर 2025 में प्रिशा इन्फोटेक को 1.5 लाख डॉलर में पूरी तरह खरीदा था। प्रिशा इन्फोटेक डिजिटल प्लेटफॉर्म और ग्राहक जुड़ाव के लिए टेक्नोलॉजी समाधानों में विशेषज्ञ है। इससे स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के फूड सर्विस और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में विस्तार को बल मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी जनवरी 2026 में बेंगलुरु के कोरमंगला में भारत का पहला विंग जोन आउटलेट खोलने की योजना बना रही है। इसके बाद अन्य प्रमुख शहरों में चरणबद्ध विस्तार किया जाएगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि...










