अब ट्रेन चलाएंगे प्राइवेट ड्राइवर! रेलवे में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट के लिए PIB ने दी सिफारिश
नई दिल्ली: आने वाले समय में रेलवे की परियोजनाओं में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ सकती है। सार्वजनिक परियोजनाओं को मंजूरी देने वाले पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) ने रेलवे को कई मोर्चों पर प्राइवेट कंपनियों की मदद लेने की सलाह दी है। इसमें मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स, ट्रेन, वैगन और लोकोमोटिव की खरीद शामिल हैं।
सरकारी समिति ने सुझाव दिया है कि ‘वेट लीज’, ‘हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल’ (HAM) और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP)’ जैसे तरीके अपनाकर रेलवे अपने रोलिंग स्टॉक की खरीद और संचालन में प्राइवेट निवेशकों को शामिल करे।
वेट लीज और HAM मॉडल क्या हैं?
वेट लीज: नई लीजिंग कंपनी रोलिंग स्टॉक और उसे चलाने वाले क्रू को लीज पर देगी।
HAM मॉडल: इस मॉडल में सरकार प्रोजेक्ट बनाने के दौरान कुल लागत का 60% निजी कंपनियों को देती है और बाकी 40% किश्तों में भुगतान किया जाता ह...










