SIF: स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड बना निवेश का नया विकल्प, मार्केट लीडर भी उतर रहे इस रास्ते पर
मुंबई।
बाजार में निवेश के विकल्प सीमित होते जा रहे हैं, लेकिन अब स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) निवेशकों के लिए नया अवसर पेश कर रहा है। पिछले साल सेबी से इसकी मंजूरी मिलने के बाद देश की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियां इस सेगमेंट में कदम रख रही हैं। इसी कड़ी में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने दो नई SIF निवेश रणनीतियों लॉन्च की हैं।
टॉप एएमसी ने लॉन्च किया नया सेगमेंट
देश की शीर्ष एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में SBI, HDFC और ICICI प्रूडेंशियल शामिल हैं। ICICI प्रूडेंशियल ने SIF के तहत iSIF इक्विटी एक्स-टॉप 100 लॉन्ग-शॉर्ट फंड और iSIF हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च किए हैं। इन दोनों निवेश रणनीतियों के लिए न्यू फंड ऑफर (NFO) 30 जनवरी 2026 तक खुला रहेगा। यह उन निवेशकों के लिए तैयार किया गया है जो लचीला पोर्टफोलियो चाहते हैं, जहां बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव और वोलैटिलिटी अधिक हो।
SIF क...










