अमेरिका-भारत ट्रेड डील: किसानों का कोई नुकसान नहीं, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दी सफाई
नई दिल्ली: अमेरिका के साथ हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर संसद में चल रहे हंगामे के बीच केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि इस समझौते से भारतीय किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय डेयरी और कृषि उद्योग का पूरा ध्यान रखा गया है और यह डील छोटे और मझोले उद्योगों के लिए भी नए अवसर पैदा करेगी।
गोयल ने कहा कि लगभग एक साल की बातचीत के बाद अमेरिका के साथ यह एग्रीमेंट हुआ है। उन्होंने बताया, "दोनों पक्ष पिछले एक वर्ष में विभिन्न स्तर पर वार्ता करते रहे। इन वार्ताओं में भारतीय पक्ष विशेष रूप से कृषि और दुग्ध क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की, जो अमेरिका द्वारा अन्य प्रतिस्पर्धी देशों पर लगाए गए शुल्क से कम है।"
मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा:गोयल ने कहा कि इस डील का उद्देश्...










