अमेरिका-भारत ट्रेड डील से रिलायंस को बड़ा फायदा, शेयरों में 7% तक उछाल
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील का असर रिलायंस इंडस्ट्रीज पर साफ देखने को मिला। बीएसई में आज कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान करीब 7 फीसदी तक बढ़कर 1,489 रुपये तक पहुंच गया। इस बढ़त के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संकेत हैं कि भारत फिर से वेनेजुएला से तेल खरीदना शुरू कर सकता है।
जानकारों का कहना है कि वेनेजुएला का तेल भारी होने के कारण तुलनात्मक रूप से सस्ता होता है। भारतीय रिफाइनरीज के लिए यह एक लाभकारी सौदा है, क्योंकि इस तरह के तेल को प्रोसेस करने में उनकी तकनीकी क्षमता बेहतर है। रिलायंस की रिफाइनरियां विशेष रूप से इस तेल को प्रोसेस करने के लिए तैयार हैं, इसलिए इस सौदे से कंपनी को फायदा होने की संभावना जताई जा रही है।
विशेषज्ञों का विश्लेषण:Kpler के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में भारतीय कंपनियों ने वेनेजुएला से रोजाना औसतन 70,000 बैरल तेल खरीदा था। 2...










