शेयर बाजार में थम गई तीन दिन की तेजी, सेंसेक्स 503 अंक फिसला मेटल और फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली के चलते गिरावट
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में तीन दिन की लगातार तेजी पर आज अचानक विराम लग गया। मुनाफावसूली और मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट के चलते सेंसेक्स में 503 अंक और निफ्टी50 में 133 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई सेंसेक्स आज 83,313.93 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25,642.80 अंक पर रहा। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 472.67 अंक यानी 0.56% की गिरावट के साथ 83,345.02 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 151.70 अंक यानी 0.59% गिरकर 25,624.30 अंक पर पहुंचा।
सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स के शेयरों में बीईएल, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और सन फार्मा में 1 से 2.5 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1% से अधिक तेजी आई, जबकि ट्रेंट, इन्फोसिस, टीसीएस और एसबीआई में 0.5% तक की तेजी रही। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.6% गिरावट दर्ज...










