NSE IPO पर बड़ा अपडेट: बोर्ड ने दी मंजूरी, अब सिर्फ OFS के जरिए आएगा इश्यू, जानिए पूरी डिटेल
नई दिल्ली। देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में शामिल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के आईपीओ (IPO) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि एनएसई के बोर्ड ने शुक्रवार को आईपीओ लाने को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इससे एनएसई के शेयर बाजार में लिस्ट होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।
यह मंजूरी ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले ही बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने एनएसई को आईपीओ के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया था।
सिर्फ OFS होगा, नया इश्यू नहीं
एनएसई के प्रस्तावित आईपीओ में सबसे अहम बात यह है कि इसमें केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा। यानी इस आईपीओ के जरिए कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं करेगी, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपने हिस्से के शेयर बेचेंगे।
इसका अर्थ यह भी है कि आईपीओ से मिलने वाली रकम सीधे कंपनी के पास नहीं जाएगी, बल्कि यह शेयर ...










