दिल्ली सराफा बाजार: चांदी बनी रॉकेट, 1 दिन में 17,000 रुपये उछली, सोना भी चमका
नई दिल्ली: दिल्ली के सराफा बाजार में सोमवार को कीमती धातुओं के दामों में जबरदस्त तेजी देखी गई। मजबूत वैश्विक रुख और कमजोर डॉलर के बीच चांदी 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, यानी केवल एक दिन में 17,000 रुपये की जोरदार उछाल। वहीं, सोने के दाम भी लगभग एक फीसदी बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए।
स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी शुक्रवार को 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जो सोमवार को 2,72,000 रुपये तक पहुँच गई। 99.9 फीसदी शुद्ध सोने के दाम भी 1,300 रुपये बढ़कर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि डॉलर में गिरावट और सटोरियों की खरीदारी के कारण सोने-चांदी में तेजी आई। डॉलर इंडेक्स लगभग 0.30 फीसदी गिरकर 97 के स्तर पर था, जिससे कीमती धातुओं को मजबूती मिली। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक आर्थिक अनि...










