Gold-Silver Today: चांदी ₹5,000 से ज्यादा लुढ़की, सोने में भी गिरावट, MCX पर ताजा रेट
नई दिल्ली: मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर दोनों धातुएं कमजोर रुख के साथ खुलीं। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 800 रुपये से ज्यादा गिरकर 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी 5,000 रुपये से अधिक लुढ़ककर 2,57,715 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
पिछले दिन की तुलना
एक दिन पहले सोमवार को सोना 328 रुपये की बढ़त के साथ 1,58,394 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 125 रुपये की तेजी के साथ 2,62,745 रुपये पर बंद हुई थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतें 6 फीसदी से अधिक बढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना लगभग 1% की तेजी के साथ 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था।
बाजार में उतार-चढ़ाव का कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े संकेतों क...










