सोना-चांदी में तेजी, बाजार खुलते ही चांदी ₹8,000 उछली
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में आज शुरुआती कारोबार में सख्त तेजी देखी जा रही है। MCX पर बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में 8,000 रुपये से अधिक और सोने में 1,600 रुपये से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। निवेशक और आभूषण उद्योग के लोग इस उछाल को लेकर उत्साहित हैं।
MCX पर आज का हाल
चांदी (5 मार्च डिलीवरी):
पिछले सत्र का बंद भाव: ₹2,52,548 प्रति किलो
आज की ओपनिंग: ₹2,57,938 प्रति किलो
हाई: ₹2,60,838, लो: ₹2,57,938
सुबह 9.30 बजे ट्रेडिंग: ₹2,60,000 (+2.95%)
सोना (2 अप्रैल डिलीवरी):
पिछले सत्र का बंद भाव: ₹1,56,803 प्रति 10 ग्राम
आज की ओपनिंग: ₹1,58,436 प्रति 10 ग्राम
हाई: ₹1,58,436, लो: ₹1,57,808
सुबह 9.30 बजे ट्रेडिंग: ₹1,57,977 (+0.75%)
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी
अमेरिका में ट्रेजरी बॉण्ड यील्ड में गिरावट के कारण ग्लोबल मा...










