Tuesday, August 11

Business & Economy

ग्राहकों को गलत तरीके से स्कीम बेची तो देना होगा पूरा रिफंड, RBI ने बैंकों को किया टाइट
Business & Economy

ग्राहकों को गलत तरीके से स्कीम बेची तो देना होगा पूरा रिफंड, RBI ने बैंकों को किया टाइट

नई दिल्ली: बैंकों में अक्सर ग्राहकों को उनकी जरूरत के बिना स्कीम या प्रोडक्ट थोप दिए जाते हैं। इस ‘मिस-सेलिंग’ पर अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सख्त रुख अपना लिया है। अगर यह साबित हो जाता है कि ग्राहक को गलत तरीके से कोई प्रोडक्ट या सेवा बेची गई, तो बैंक को ग्राहक द्वारा चुकाई गई पूरी राशि वापस करनी होगी और नुकसान की भरपाई भी करनी होगी। RBI के नए नियमआरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी प्रकार के ‘इंसेंटिव’ या ‘इनाम’ से बचें, जो ग्राहकों को गलत उत्पाद या सेवा बेचने के लिए प्रेरित कर सके। नए मसौदे के तहत, बैंकों को ग्राहकों को उनकी मर्जी के बिना फोन नहीं करना होगा, और कॉल केवल ऑफिस के घंटों में ही किए जा सकते हैं। ग्राहक को मिलेगा मुआवजाआरबीआई ने स्पष्ट किया है कि बैंक अपनी नीतियों और कार्यप्रणाली में किसी भी तरह का प्रोत्साहन ढांचा नहीं रखें जो गलत बिक्री को बढ़ावा दे। यह व...
बार-बार KYC की टेंशन खत्म, सरकारी डेटाबेस से तुरंत होगा वेरिफिकेशन
Business & Economy

बार-बार KYC की टेंशन खत्म, सरकारी डेटाबेस से तुरंत होगा वेरिफिकेशन

नई दिल्ली: अब बैंकिंग और फाइनैंस से जुड़े कामों के लिए बार-बार KYC (Know Your Customer) अपडेट कराने की झंझट खत्म होने वाली है। सरकार इस महीने के अंत तक सेंट्रल केवाईसी रेकॉर्ड्स रजिस्ट्री (CKYCRR 2.0) का नया वर्जन लॉन्च करने जा रही है। इसे डिजिलॉकर से जोड़ा जाएगा, जिससे दस्तावेजों का वेरिफिकेशन तुरंत और सीधे सरकारी डेटाबेस से संभव होगा। क्या है खास बदलाव?सबसे बड़ा बदलाव यह है कि CKYCRR 2.0 डिजिलॉकर के साथ पूरी तरह इंटीग्रेट होगा। इसका मतलब है कि सरकारी संस्थाओं द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों की जांच और वेरिफिकेशन तुरंत हो सकेगा। इससे ग्राहकों को बार-बार KYC अपडेट कराने की आवश्यकता नहीं होगी। बैंक, बीमा कंपनियां, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय संस्थान अब सीधे सरकारी डेटाबेस से दस्तावेज सत्यापित कर सकेंगे। वेरिफिकेशन कैसे होगा?डिजिलॉकर एक क्लाउड-आधारित सुरक्षित प्लेटफॉर्म है, जहां दस्तावेज स्...
भारत बंद: आज बैंक खुलेंगे या नहीं? जानिए हर अपडेट
Business & Economy

भारत बंद: आज बैंक खुलेंगे या नहीं? जानिए हर अपडेट

नई दिल्ली: देश के कई मजदूर और किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। बैंक यूनियनों और ट्रेड एसोसिएशनों ने भी इसका समर्थन किया है, जिससे खासकर सरकारी बैंकों में कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, आरबीआई और बैंकों ने कोई आधिकारिक बैंक होलिडे घोषित नहीं किया है। इसका मतलब है कि बैंक खुले रहेंगे, लेकिन कामकाज में व्यवधान आ सकता है। सरकारी बैंकों का अपडेटएसबीआई, यूको बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीएसई को सूचित किया कि बंद के कारण उनके कार्यालयों और शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि सभी जरूरी कदम उठाकर सुचारू कामकाज सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं, एसबीआई ने भी अपनी शाखाओं और दफ्तरों में सामान्य कामकाज के लिए इंतजाम किए हैं, लेकिन बंद के कारण कुछ हद तक सेवा प्रभावित हो सकती है। यूको बैंक ने भी अपनी फाइलिंग में कहा कि सभी शाखाओं और ऑफिसेज में कामकाज सु...
सरकार बेच रही BHEL के शेयर, आज रिटेल निवेशकों के लिए सुनहरा मौका
Business & Economy

सरकार बेच रही BHEL के शेयर, आज रिटेल निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

नई दिल्ली: रिटेल निवेशकों के पास आज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयर सस्ते में खरीदने का अवसर है। सरकार अपनी महारत्न कंपनी में 5% हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है। नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए यह प्रक्रिया बुधवार को खुली थी, जबकि आज रिटेल निवेशक बोली लगा सकते हैं। कितनी कीमत पर मिलेगा शेयरसरकार ने BHEL के शेयरों का फ्लोर प्राइस 254 रुपये प्रति शेयर तय किया है। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर बीएसई पर 260.65 रुपये पर बंद हुआ था, जो 5.58% की गिरावट दर्शाता है। संस्थागत निवेशकों ने दिखाई जबरदस्त रुचिबिक्री के पहले दिन संस्थागत निवेशकों ने 5,650 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां लगाईं। इस उत्साही रिस्पॉन्स के बाद यह ऑफर पहले दिन ही 2 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया। DIPAM के सचिव अरुनिश चावला ने बताया कि सरकार ने ग्रीन शू ऑप्शन का इस्तेमाल करते हुए पूरी 5% हिस्सेदारी बेचने...
सक्सेस स्टोरी: बिहार के छोरे ने ‘गरीबों के खाने’ को दी ग्लोबल पहचान, पीएम मोदी तक पहुंची थाली
Business & Economy

सक्सेस स्टोरी: बिहार के छोरे ने ‘गरीबों के खाने’ को दी ग्लोबल पहचान, पीएम मोदी तक पहुंची थाली

नई दिल्ली: बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर से निकले शेफ गौतम कुमार की कहानी प्रेरणादायक है। संकरी गलियों और रेल इंजन की सीटी के बीच पले-बढ़े इस युवा ने कभी सोचा नहीं था कि उनके बनाए व्यंजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की थाली तक पहुंचेंगे। गौतम बचपन में हर रोज अपने गांव से कई किलोमीटर पैदल स्कूल जाते थे। उस समय उन्हें हमेशा कुछ कमी महसूस होती थी, जैसे वे कहीं फिट नहीं बैठते। यही भावना उनके शेफ बनने के निर्णय में भी काम आई। उस दौर में खाना बनाना अक्सर महिलाओं का काम माना जाता था और छोटे शहर का लड़का इस क्षेत्र में करियर बनाने की कोशिश करता देख लोगों को हैरानी होती थी। ‘बिहारी’ पहचान के साथ संघर्षबिहार से बाहर प्रोफेशनल किचन में प्रवेश करने पर गौतम को अपनी बोली, खानपान और पृष्ठभूमि के कारण ‘बिहारी’ पहचान के साथ जज किया गया। लंबे समय तक उन्हें यह साबित करना पड़ा क...
आज के शेयर मार्केट अपडेट: SBI और JK Paper समेत ये शेयर दे सकते हैं मुनाफा
Business & Economy

आज के शेयर मार्केट अपडेट: SBI और JK Paper समेत ये शेयर दे सकते हैं मुनाफा

नई दिल्ली: बुधवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर रहा। दिन के अंत में सेंसेक्स 40.28 अंक की गिरावट के साथ 84,233.64 पर और निफ्टी 18.70 अंक की हल्की बढ़त के साथ 25,953.85 पर बंद हुआ। बाजार में तेजी के लिए हेल्थकेयर और ऑटो सेक्टर मुख्य भूमिका निभाते दिखे। निफ्टी हेल्थकेयर में 1.62%, निफ्टी ऑटो में 1.30%, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.03% और निफ्टी फार्मा में 1.01% की बढ़त दर्ज की गई। वहीं निफ्टी आईटी में 1.76%, निफ्टी प्राइवेट बैंक और पीएसई में मामूली गिरावट रही। लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप सभी में सपाट कारोबार रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 60,754.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 17,455 पर बंद हुए। टॉप गेनर्स और लूजर्ससेंसेक्स में SBI, मारुति सुजुकी, इंडिगो, ट्रेंट, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक, सन फार्मा, BHEL, भारती एयरटेल और L&T शीर्ष गेनर्स रहे। वहीं TCS, इन्फोसिस, HCL टेक...
855 किमी तक बिना मोड़ की सड़क, दुनिया की सबसे लंबी सीधी सड़क सऊदी अरब में
Business & Economy

855 किमी तक बिना मोड़ की सड़क, दुनिया की सबसे लंबी सीधी सड़क सऊदी अरब में

नई दिल्ली: दुनिया में सबसे लंबी सीधी सड़क सऊदी अरब में स्थित है। हाइवे 85 पर 822 किमी के स्ट्रेच में कोई मोड़ नहीं है और इसे पार करने में करीब नौ घंटे का समय लगता है। यह सड़क अरार और अल नैरयाह के बीच मरुस्थल में फैली हुई है। पूरे 1,271 किमी लंबे हाइवे 85 से जुबैल को जॉर्डन सीमा के करीब कुरायत तक भी जोड़ा गया है। सऊदी अरब में ही हाइवे 10 को दुनिया की दूसरी सबसे लंबी सीधी सड़क माना जाता है। इस पर 256 किमी तक कोई मोड़ नहीं है। यह सड़क रूब अल खाली मरुस्थल में हरात और अल बाथा को जोड़ती है और इसे पार करने में करीब दो घंटे 17 मिनट लगते हैं। दक्षिण अमेरिका में पैराग्वे के Lagerenza-Estigarribia रोड पर 207 किमी तक कोई मोड़ नहीं है। अमेरिका में नॉर्थ डकोटा का ND-46 W हाइवे 194 किमी तक सीधा है और इसे अमेरिका और कनाडा की सबसे लंबी सीधी सड़क माना जाता है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया में मिशेल हाइवे (B71...
मार्केट खुलते ही BHEL के शेयर में 6% की गिरावट, सरकार 8% डिस्काउंट पर बेच रही हिस्सेदारी
Business & Economy

मार्केट खुलते ही BHEL के शेयर में 6% की गिरावट, सरकार 8% डिस्काउंट पर बेच रही हिस्सेदारी

नई दिल्ली: सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयर आज शुरुआती कारोबार में करीब 6 प्रतिशत गिर गए। बीएसई पर BHEL का शेयर 259.30 रुपये पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 276.05 रुपये पर बंद हुआ था। आज सुबह शेयर 262 रुपये पर खुला। केंद्र सरकार इस कंपनी में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है। इससे सरकार को लगभग 4,422 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने अब तक पीएसयू में विनिवेश से 8,768 करोड़ रुपये जुटाए हैं। हालांकि, दिसंबर तिमाही में BHEL का नेट प्रॉफिट तीन गुना बढ़कर 382 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल समान तिमाही में 125 करोड़ रुपये था। इसी दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 16 प्रतिशत बढ़कर 8,473 करोड़ रुपये पहुंच गया था, जो पिछले साल 7,277 करोड़ रुपये था। ओएफएस के लिए शेयर की कीमत 254 रुपये तय की गई है, जो पिछले बंद भाव से ...
सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज का शेयर लगा अपर सर्किट, महीने भर में 70% का रिटर्न
Business & Economy

सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज का शेयर लगा अपर सर्किट, महीने भर में 70% का रिटर्न

मुंबई। सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी सेक्टर की भारतीय कंपनी सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज (Silverline Technologies) के शेयर ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। बीते 27 जनवरी से कंपनी के शेयर में हर दिन अपर सर्किट लग रहा है। पिछले एक महीने में इस शेयर का भाव 69.95% तक बढ़ चुका है। क्या है वजह? कंपनी ने हाल ही में एआई-सक्षम वेब प्लेटफॉर्म "सिल्वरएआई" लॉन्च किया। इस प्लेटफॉर्म को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। एक सप्ताह के भीतर लगभग 25,000 यूजर्स जुड़ गए। कंपनी का अनुमान है कि 45 दिनों में 5 लाख यूजर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ जाएंगे। प्रो सदस्यता की फीस को 9 डॉलर प्रति यूजर निर्धारित करने की योजना है। राजस्व में बड़ी बढ़ोतरी कंपनी के एमडी याकिन जोशी ने बताया कि यदि 5 लाख यूजर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ते हैं तो वार्षिक रेवेन्यू 430–450 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।कंपनी अगले 6 महीनों तक ...
दिल्ली में 1,000 करोड़ की प्रॉपर्टी डील, टिहरी महाराज का बंगला बिकने जा रहा है
Business & Economy

दिल्ली में 1,000 करोड़ की प्रॉपर्टी डील, टिहरी महाराज का बंगला बिकने जा रहा है

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रियल एस्टेट की एक और बड़ी डील सामने आ रही है। पूर्व टिहरी गढ़वाल के महाराजा मनुजेंद्र शाह का बंगला दिल्ली के भगवान दास रोड पर बिकने जा रहा है। यह डील लगभग 1,000 करोड़ रुपये में हो सकती है। बंगले की खासियत बंगला कुल 3.2 एकड़ में फैला हुआ है। यह बंगला लुटियंस बंगलो जोन के सबसे पॉवरफुल इलाके में स्थित है। लुटियंस जोन को ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने 1912 से 1930 के बीच डिजाइन किया था। इलाके में लगभग 3,000 बंगले हैं, जिनमें से अधिकांश में केंद्र सरकार के मंत्री, जज और बड़े अधिकारी रहते हैं। लगभग 600 प्रॉपर्टीज निजी हैं और इनके मालिक भारत के अमीर और प्रभावशाली लोग हैं। संभावित खरीदार सूत्रों के अनुसार, बंगला एक जाने-माने उद्यमी खरीद सकते हैं जिनका फूड और बेवरेज बिजनेस है। यह वही व्यवसायी हैं जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवा...