22 की उम्र में शादी, एमबीए छोड़ा और बिना पूंजी के खड़ा किया 1 करोड़ का बिजनेस
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश की पवनी मधुगला ने अपनी मेहनत और सूझबूझ से साबित कर दिया कि सही आइडिया और लगन से किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। शादी के बाद एमबीए छोड़ने वाली पवनी ने बिना किसी पूंजी या फैक्ट्री के 1 करोड़ रुपये का बिजनेस खड़ा किया है।
सफलता की शुरुआत
पवनी ने अपनी पढ़ाई बीएससी एग्रीकल्चर से पूरी की और सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी, पुणे में एमबीए के लिए एडमिशन भी लिया था। लेकिन, एमबीए शुरू होने से एक हफ्ता पहले उनकी शादी तय हो गई। इसके बाद वह अपने पति के गांव, जो विशाखापत्तनम से लगभग 90 किलोमीटर दूर है, चली गईं। यह एक ऐसा इलाका था जहां परिवहन और करियर के मौके सीमित थे, खासकर महिलाओं के लिए।
कंटेंट क्रिएशन से मिली राह
शुरुआत में पवनी ने इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएशन करना शुरू किया। यह सिर्फ मनोरंजन के लिए था, लेकिन धीरे-धीरे उनके वीडियो वायरल होने लगे। नाते-रिश्तेदारों की आ...










