पीएम मोदी बोले- 2014 से पहले भारत ‘गांव की गरीब बेटी’ जैसा था, इसलिए विकसित देश नहीं करते थे ट्रेड डील
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसी कारण विकसित देश भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) करने की होड़ में लगे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले विकसित देशों को भारत पर भरोसा नहीं था, क्योंकि उस समय देश नीति भ्रम, घोटालों और ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ से घिरा हुआ था।
प्रधानमंत्री ने यह बात शुक्रवार को ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में कही। इस दौरान उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति, सुधारों और वैश्विक स्तर पर बढ़ते विश्वास को लेकर विस्तार से चर्चा की।
‘कोई रईस गांव की गरीब बेटी से शादी करने क्यों आएगा?’
प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से पहले भारत की स्थिति का उदाहरण देते हुए कहा कि तब देश का हाल गांव की गरीब बेटी जैसा था, जिससे कोई रईस रिश्ता करने नहीं आता। उन्होंने कहा कि जब देश भ्रष्टाचार, घ...










