ध्वजारोहण समारोह में अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद को आमंत्रण नहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उठाया सवाल
अयोध्या। राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद को आमंत्रित न किए जाने का मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इस मुद्दे पर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बीजेपी और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया। इमरान मसूद का आरोप है कि अवधेश प्रसाद को दलित होने के कारण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण नहीं दिया गया। उन्होंने इसे “बड़े दुर्भाग्यपूर्ण” घटना करार दिया।
सांसद का हक नहीं मिला, उठे सवालइमरान मसूद ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री अयोध्या आ रहे हैं तो स्थानीय सांसद को सबसे पहले आमंत्रित किया जाना चाहिए। अवधेश प्रसाद को बुलाए बिना यह संदेश गया कि दलित सांसदों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को सिर्फ राहुल गांधी और अखिलेश यादव ही दिखाई देते हैं और बाकी नेताओं की उपेक्षा की जाती है। उन्होंन...










