Tuesday, May 26

This slideshow requires JavaScript.

राम मंदिर ध्वजारोहण से पहले अखिलेश यादव का पोस्ट चर्चा में, दर्शन को लेकर उठे सवाल

लखनऊ/अयोध्या: अयोध्या के भव्य राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह से ठीक पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है। सपा अध्यक्ष अब तक राम मंदिर में दर्शन के लिए नहीं गए हैं, लेकिन उनके हालिया पोस्ट से संकेत मिल रहे हैं कि वे भविष्य में दर्शन करने की योजना बना सकते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

पोस्ट में क्या कहा:
अखिलेश यादव ने अपने X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर लिखा:
“पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है। ईश्वरीय प्रेरणा से इटावा में निर्माणाधीन ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ के पूर्ण होने पर अन्य मंदिरों के दर्शन का संकल्प भी पूर्ण करेंगे।”

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा:
“आस्था जीवन को सकारात्मकता और सद्भाव से भरनेवाली ऊर्जा का ही नाम है। दर्शन के लिए ईश्वरीय इच्छा ही मार्ग बनाती है, वही बुलाती है। सच तो ये है कि हम सब ईश्वर के बनाएं मार्ग पर बस चलकर जाते हैं। आस्थावान रहें, सकारात्मक रहें।”

सवाल उठते रहे हैं:
अखिलेश यादव के राम मंदिर में अब तक दर्शन नहीं करने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि जब राम मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा, तब वह परिवार सहित दर्शन करने जाएंगे।

सपा सांसद ने लगाया आरोप:
इस बीच, अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि उन्हें राम मंदिर के 25 नवंबर के समारोह का आमंत्रण नहीं दिया गया। अगर उन्हें आमंत्रण मिलता, तो वे नंगे पांव मंदिर में शामिल होते।

केदारेश्वर मंदिर का निर्माण:
अखिलेश यादव अपने गृह नगर इटावा में केदारनाथ की तर्ज पर केदारेश्वर मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। वह समय-समय पर मंदिर निर्माण से जुड़े अपडेट और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। परिवार के साथ मंदिर निर्माण की प्रगति भी देख चुके हैं।

Leave a Reply