बिहार कैडर के IPS सुनील नायक गिरफ्तार, पटना में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश ले जाने की तैयारी
पटना/आंध्र प्रदेश, 23 फरवरी 2026: बिहार कैडर के 2005 बैच के IPS अधिकारी और फायर ब्रिगेड के IG सुनील नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आंध्र प्रदेश पुलिस हिरासत में लेकर पटना पहुंची थी। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश ले जाया जाएगा।
सुनील नायक पर आरोप है कि आंध्र प्रदेश में तैनाती के दौरान उन्होंने पूर्व सांसद के. रघुराम कृष्णा राजू को हिरासत में प्रताड़ित किया और उन पर हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के समय हाई-वोल्टेज ड्रामा
आंध्र पुलिस जब सुनील नायक को हिरासत में लेने उनके आवास पहुंची, तो होमगार्ड के जवान ट्रैक सूट में तैनात दिखे। भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच काफी हंगामे के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
2021 का विवाद
यह मामला साल 2021 का है, जब सुनील नायक आंध्र प्रदेश में CID में तैनात थे। उस समय उनके निर्देश पर नरसापुरम के...










