Trent, Lotus, Tejas… मालामाल करने वाले शेयरों ने इस साल दे दिया निवेशकों को ‘धोखा’, देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: शेयर बाजार इस समय ऐतिहासिक ऊंचाई पर ट्रेड कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है। जिन कंपनियों को पहले बम्पर रिटर्न देने वाला माना जाता था, उनके निवेशक इस साल 'धोखा' खा गए हैं। पिछले पांच साल में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले 127 शेयरों ने इस साल निगेटिव रिटर्न दिया है। इनमें से कई कंपनियां, जो कभी शेयर बाजार की 'हीरो' मानी जाती थीं, अब घाटे में चल रही हैं।
निगेटिव रिटर्न देने वाली प्रमुख कंपनियां:
राजू इंजीनियर्स2023 में राजू इंजीनियर्स के शेयरों में 628% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि पिछले साल भी लगभग 200% की बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन इस साल इसमें 68% की गिरावट आई है।
तेजस नेटवर्क्सतेजस नेटवर्क्स, जो 2020 से लगातार मुनाफा दे रही थी, इस साल इसके शेयरों में 58% की गिरावट आई है। टेलीकॉम और नेटवर्किंग सेक्टर की यह कंपनी इस साल निवेशको...










