Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

राम चरण की ‘पेड्डी’ का गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ ने रिलीज से पहले ही बनाया महारिकॉर्ड, 50 मिलियन व्यूज पार

मुंबई: राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है, लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसका गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ धमाल मचा रहा है। इस गाने ने यूट्यूब पर 50 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर नए रिकॉर्ड स्थापित कर दिए हैं।

This slideshow requires JavaScript.

फिल्म का यह ओपनिंग ट्रैक अपने थिरकने वाले बीट्स और भव्य सीन्स के कारण फैंस के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया है। गाने में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर भी नजर आ रही हैं। इस गाने ने दो महीने पहले रिलीज होते ही धूम मचा दी थी और पहले 24 घंटों में ही लगभग 4.6 करोड़ व्यूज हासिल कर लिए थे।

पॉपुलैरिटी का नया रिकॉर्ड
‘चिकिरी चिकिरी’ को यूट्यूब शॉर्ट्स और इंस्टाग्राम रील्स पर भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फैंस और क्रिएटर्स ने गाने पर डांस वीडियो और फैन एडिट्स बनाकर इसकी लोकप्रियता और बढ़ाई है। हिंदी वर्जन अकेले ही 50 मिलियन व्यूज पार कर चुका है, जबकि इसे सभी भाषाओं में मिलाकर 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। यूट्यूब पर इस गाने को 20 लाख से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं।

संगीत और क्रिएटिव टीम
इस गाने का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, बोल बालाजी ने लिखे हैं और इसे मोहित चौहान ने गाया है। गाने की मनमोहक धुन और जोरदार डांस ने इसे पूरे देश में हिट बना दिया है।

फिल्म की रिलीज़ डेट और स्टार कास्ट
बुची बाबू सना निर्देशित ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, शिव राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इस साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

फैंस को इस गाने और फिल्म दोनों का बेसब्री से इंतजार है, और ‘चिकिरी चिकिरी’ की जबरदस्त सफलता ने फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

Leave a Reply