Sunday, May 24

This slideshow requires JavaScript.

बिहार विधानसभा बजट सत्र में नल-जल योजना पर मंत्री और विधायक में नोकझोंक

पटनाः बिहार विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को नल-जल योजना को लेकर मंत्री और विधायक के बीच गर्मागर्म बहस देखने को मिली। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह और उनके ही दल के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम (लोजपा-रामविलास) के बीच सवाल-जवाब का मामला हंगामे में बदल गया।

This slideshow requires JavaScript.

विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने अपने क्षेत्र चेनारी की नल-जल योजना की स्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से जो जवाब मिला, वह गलत और भ्रामक है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र की तेलकप पंचायत में आज तक नल से जलापूर्ति नहीं हुई और पानी दूषित है।

इस पर मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि फ्लोराइड युक्त पानी की समस्या को दूर करने के लिए विभाग काम कर रहा है और नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं।

हालांकि, विधायक गौतम ने इसके समर्थन में तस्वीर पेश कर यह प्रमाणित किया कि तेलकप पंचायत में नल-जल आपूर्ति अभी भी नहीं हो रही है और तिलोखर पंचायत की स्थिति भी इसी प्रकार है। मंत्री ने इस पर सवाल उठाया कि प्रस्तुत दस्तावेज में क्या पानी गिरने की स्थिति दिखाई दे रही है।

इस दौरान विपक्षी सदस्य भी हंगामा करने लगे और पूरा बिहार का मामला बताते हुए सरकार से जवाब की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की शांति बनाए रखने के लिए निर्देश दिए और सुझाव दिया कि सदस्य ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से इस विषय को उठाएं।

Leave a Reply