Friday, May 15

This slideshow requires JavaScript.

योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान: पढ़ा-लिखा मुसलमान, पढ़ा-लिखा आतंकवादी

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री और भाजपा नेता रघुराज सिंह ने मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “जितना अधिक पढ़ा-लिखा मुसलमान है, वह उतना बड़ा आतंकवादी है।” इसके साथ ही उन्होंने मदरसों और मस्जिदों को बंद कराने और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की जांच की मांग भी उठाई।

This slideshow requires JavaScript.

मीडिया से बातचीत में दिए तर्क

रघुराज सिंह ने मीडिया से कहा कि आज तक जितने भी आतंकवादी पकड़े गए, वे मदरसों या मस्जिदों से निकले हैं। उन्होंने इसे आतंकवाद के “सांप के फन” से जोड़ते हुए कहा कि इन संस्थानों को तुरंत बंद कर देना चाहिए।

उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट का जिक्र करते हुए मौलवियों और मुस्लिम धर्मगुरुओं की आलोचना की। उनके अनुसार, मौलवियों और धर्मगुरुओं ने आतंकवाद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से विरोध नहीं किया, जिससे ये साबित होता है कि वे भी आतंकियों के साथी हैं।

एएमयू और अंतरराष्ट्रीय उदाहरण

मंत्री ने पाकिस्तानी आतंकी ओसामा बिन लादेन का उदाहरण देते हुए कहा कि वह उच्च शिक्षा प्राप्त था और अमेरिका पर हमला किया। इसी तरह, उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर भी सवाल उठाया और कहा कि यहां से बड़े-बड़े आतंकवादी निकले हैं, जिनमें बुरहान वानी जैसे आतंकवादी शामिल हैं।

मंत्रालय की मांग और आलोचना

रघुराज सिंह ने कहा कि देश में किसी भी अल्पसंख्यक संस्थान को छोड़ना नहीं चाहिए। मस्जिदों और मदरसों को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने धर्म परिवर्तन का काम शुरू किया।

Leave a Reply