Saturday, January 3

महज 2 घंटे में अलवर से दिल्ली का सफर! 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ‘नमो भारत’ ट्रेन

 

This slideshow requires JavaScript.

 

जयपुर/दिल्ली। राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के बीच जल्द ही तेज रफ्तार रेल कनेक्टिविटी का सपना साकार होने जा रहा है। नमो भारत रैपिड रेल परियोजना के तहत, अलवर से दिल्ली तक का सफर अब महज 2 घंटे में तय किया जा सकेगा। इस परियोजना से 160 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाएगी।

 

नमो भारत ट्रेन से यात्रा होगी आसान और तेज

 

प्रारंभ में दिल्ली से अलवर तक की यात्रा को खत्म करने में 4 से 5 घंटे लगते थे, लेकिन नमो भारत रैपिड रेल के शुरू होने से यह यात्रा सिर्फ 117 मिनट (1 घंटे 57 मिनट) में पूरी हो जाएगी। 2027 तक इस ट्रेन के संचालन की संभावना जताई जा रही है, जो अब तक के सबसे तेज रेल सफर में शामिल होगी।

 

RRTS के तहत विस्तार: दिल्ली से अलवर तक

 

यह ट्रेन नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) की महत्वाकांक्षी RRTS परियोजना का हिस्सा होगी। इस परियोजना के तहत, दिल्ली के सराय कालेखां से अलवर तक 164 किलोमीटर लंबे नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा, जो गाजियाबाद, मानेसर और रेवाड़ी होते हुए अलवर तक जाएगा। इससे राजस्थान और NCR के बीच यात्रा अब पहले से कहीं अधिक तेज और सुलभ हो जाएगी।

 

37,000 करोड़ रुपये की मेगा परियोजना

 

इस परियोजना की कुल लागत करीब 37,000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। परियोजना में 22 स्टेशन होंगे, जिनमें से 5 अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे। इसके अलावा, 2030 तक रोजाना 8.5 लाख यात्रियों की उम्मीद जताई जा रही है।

 

मुख्य सचिव ने लिया नमो भारत में सफर

 

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने हाल ही में नमो भारत ट्रेन में सफर किया और इस दौरान ट्रेन ने 160 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन के लिए सिस्टम और सिम्युलेशन का निरीक्षण किया गया और योजना के मुताबिक यह सेवा 2027 तक शुरू हो सकती है।

 

रोजाना यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत

 

नमो भारत ट्रेन के शुरू होने के बाद, अलवर, रेवाड़ी, मानेसर जैसे शहरों से दिल्ली का सफर अब केवल कुछ घंटों में संभव हो जाएगा। इससे न केवल रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, बल्कि नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए भी यह एक बड़ी सुविधा साबित होगी।

 

Leave a Reply