This slideshow requires JavaScript.

शिवपुरी में पागल कुत्ते का कहर, दो घंटे में 15 घायल, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खत्म किया आतंक

This slideshow requires JavaScript.

शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र के घटाई गांव में सोमवार को एक पागल कुत्ते ने दो घंटे के भीतर बच्चों और बड़ों को मिलाकर करीब 15 ग्रामीणों को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्ते के आतंक का अंत करने के लिए ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे मार डाला।

घटना के अनुसार, पागल कुत्ते ने पहले गांव के अशुल यादव (12) पर हमला किया, फिर उसके पिता सुधर सिंह यादव को भी काट लिया। इसके बाद कुत्ते ने आसपास के राठखेड़ा, वेशी, भैंसदा, बमरा और रानीपुरा गांवों में घूमते हुए कई लोगों को घायल किया।

घायलों का उपचार: सभी घायलों को पोहरी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों में राठखेड़ा निवासी काजल आदिवासी (10), सतीश पाल (25), वेशी निवासी सोनम (8), अतर सिंह धाकड़ (30), भैंसदा निवासी संजना (6), बमरा निवासी पूनम बाथम (9), रानीपुरा निवासी बदामी परिहार (59), तथा घटाई निवासी अंशुल यादव (12), अनुष्का पाल (11) और सुधर यादव (32) शामिल हैं।

स्थानीय प्रतिक्रिया: ग्रामीणों ने कुत्ते के आतंक को देख गुस्साई भीड़ ने मिलकर उसे ट्रैक्टर से मार डाला। पोहरी बीएमओ डॉ. दीक्षांत शर्मा ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और स्थिति फिलहाल नियंत्रित है।

Leave a Reply