

जबलपुर। (सद्वार्ता)

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह रविवार 26 जुलाई को जबलपुर में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे शासकीय महाकौशल महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण में शामिल होंगे।
इसके बाद सुबह 11:30 बजे महाकौशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय सभागार में केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित “सेवा, सुशासन के 12 साल” एवं “कारगिल विजय गाथा” विषयक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
सुबह 11:45 बजे मंत्री श्री सिंह सिविल लाइंस स्थित डिलाइट क्षेत्र में स्वर्गीय योगेंद्र सिंह ‘योगी जी’ मार्ग के नामकरण समारोह में भाग लेंगे। वहीं शाम 6:30 बजे मानस भवन में आयोजित “युगप्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार” विषय पर आधारित संघ सृजन के भव्य नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम में शामिल होंगे।


