SDNA | जबलपुर, 25 जुलाई 2026 (सद्वार्ता)
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) भोपाल द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल महाविद्यालय, जबलपुर में "सेवा, सुशासन के 12 वर्ष", "विकसित भारत" एवं "कारगिल विजय दिवस" विषयों पर आधारित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ए.सी. तिवारी, सीबीसी भोपाल के उपनिदेशक शारिक नूर तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरुण शुक्ल ने किया।
शारिक नूर ने बताया कि प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, विकसित भारत के संकल्प तथा कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान को चित्रों एवं संदेशों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
प्रभारी प्राचार्य ए.सी. ति...