Sunday, July 26

This slideshow requires JavaScript.

प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम लॉन्च

सच्चा दोस्त प्रोफेशनल एजुकेशन एवं पाथ ऑफ लिविंग नेचुरोपैथी क्लब की अनूठी पहल, आम नागरिक भी ले सकेंगे ऑनलाइन भाग

इंदौर। (सद्वार्ता)

This slideshow requires JavaScript.

प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा लोगों तक प्रमाणिक एवं वैज्ञानिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से सच्चा दोस्त प्रोफेशनल एजुकेशन (Quiet Quarters Edu Hub Pvt. Ltd.) एवं पाथ ऑफ लिविंग नेचुरोपैथी क्लब प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को डिजिटल नेचुरोपैथी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के चेयरपर्सन एवं प्राकृतिक चिकित्सा सलाहकार विनायक अशोक लुनिया ने बताया कि यह पहल केवल एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी नहीं, बल्कि प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता फैलाने का व्यापक अभियान है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को नेचुरोपैथी, प्राकृतिक जीवनशैली तथा नॉन-मेडिसिन थैरेपी (बिना दवा उपचार पद्धतियों) से जुड़ी सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक चिकित्सा को लेकर अनेक प्रकार की अप्रमाणित और भ्रामक जानकारियां भी विभिन्न माध्यमों से प्रसारित हो रही हैं। ऐसे में यह डिजिटल प्रश्नोत्तरी लोगों को सही जानकारी देने के साथ-साथ उनकी जानकारी का निष्पक्ष मूल्यांकन भी करेगी।

श्री लुनिया ने बताया कि जो भी व्यक्ति स्वयं को प्राकृतिक चिकित्सा का जानकार मानते हैं अथवा इस विषय में अपनी जानकारी को परखना चाहते हैं, वे इस ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर अपनी समझ का परीक्षण कर सकते हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, योग प्रशिक्षकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े विशेषज्ञों एवं आम नागरिकों के लिए समान रूप से उपयोगी रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना, प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा समाज को भ्रामक स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों से दूर रखना है। भविष्य में भी इस प्रकार के डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संस्था ने अधिक से अधिक नागरिकों, विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों से इस जनहितकारी अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी के लिए लिंक

इच्छुक प्रतिभागी निम्न लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्राप्त कर सकते हैं—

Leave a Reply