राजस्थान में होली 2026: होलिका दहन 2 मार्च, रंगोत्सव 4 मार्च को
जयपुर: रंगों के त्योहार होली को लेकर इस साल राजस्थान में भारी चर्चा बनी हुई है। पंचांग के गणित और चंद्रग्रहण के साये ने इस बार होलिका दहन और धुलंडी की तारीखों को लेकर लोगों और विद्वानों के बीच भ्रम पैदा कर दिया है।
होलिका दहन और धुलंडी की सही तिथियां
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 को शाम 5:56 बजे से शुरू होकर 3 मार्च को शाम 5:08 बजे तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन वही दिन किया जाता है जब प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि हो। इस आधार पर इस साल होलिका दहन 2 मार्च 2026, सोमवार की शाम को करना शुभ और शास्त्रसम्मत है।
धुलंडी (रंगों वाली होली) इस बार 4 मार्च 2026, बुधवार को मनाई जाएगी क्योंकि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि उसी दिन है। 3 मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम तक होने के कारण रंगोत्सव उस दिन नहीं मनाया जाएगा।
भद्रा का साया और शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों के अनुसार, 2 मा...










