शिखर धवन की शादी की पहली फोटो आई सामने, सोफी बनी मॉडर्न दुल्हन
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी विदेशी मंगेतर सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है। प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं, लेकिन अब दोनों की शादी की पहली फोटो सामने आते ही हर किसी की नजरें उनके वेडिंग लुक पर टिक गईं।
सोफी ने सफेद लहंगे में दुल्हन के रूप में एकदम मॉडर्न और रॉयल अंदाज पेश किया। उनका यह लुक न केवल ट्रेडिशनल था, बल्कि मॉडर्न ब्राइड के लिए फैशन गोल्स भी सेट करता नजर आया।
सोफी के लुक की खास बातें
लहंगा और फ्लोरल पैटर्न: सोफी ने सफेद और ऑफ-व्हाइट बेस वाला लहंगा चुना, जिस पर ऑरेंज, पीच और ग्रीन डिटेलिंग के साथ फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई। 3डी फ्लावर मोटिफ्स और हैवी थ्रेड वर्क ने लहंगे को रिच लुक दिया, जबकि चौड़ा एम्ब्रॉयडेड बॉर्डर इसे ग्रैंड फिनिश देता है।
ब्लाउज डिजाइन: फुल स्लीव्स ब्लाउज में शीयर लेस डिटेलिंग और फ्रंट को वाइट पर्ल्...










