इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारम्भ होगा स्वच्छता अभियान
जिले में ग्रामीण विकास कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
इंदौर, 31 अक्टूबर 2025
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में आज इंदौर जिले के ग्रामीण अंचल कि समुचित स्वच्छता व्यवस्था बनाये रखने हेतु मुख्य कार्यपालन आधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा वृहद बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभाग्रह में किया गया। बैठक में श्री जैन द्वारा इंदौर ग्रामीण क्षेत्रो में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान 2.0 प्रारम्भ करने हेतु सर्व सम्बन्धित पंचायतों के प्रतिनिधि व कर्मियों को विस्तार से अवगत कराया गया।
बैठक में इंदौर शहर से लगी हुई व प्रमुख राजमार्गो के समीप कि कुल 32 पंचायतें अभियान के प्रारम्भिक चरण में चयनित कि गयी है। बैठक में जिला पंचायत सभाग्रह में सम्बन्धित पंचायतों के सरपंच, सचिव, उपयंत्री सहित अन्य जिला व जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित हुए। अभ...










