Thursday, May 28

Blog

सोने की कीमतों में गिरावट का असर, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.71 अरब डॉलर घटा
Business

सोने की कीमतों में गिरावट का असर, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.71 अरब डॉलर घटा

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आई गिरावट का असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर साफ नजर आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.711 अरब डॉलर घटकर 717.064 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 30 जनवरी 2026 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 723.774 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, एक सप्ताह पहले इसमें 14.361 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। FCA बढ़ा, फिर भी कुल भंडार घटा आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) में बढ़ोतरी दर्ज की गई। समीक्षा सप्ताह में FCA 7.661 अरब डॉलर बढ़कर 570.053 अरब डॉलर हो गया। जबकि इससे एक सप्ताह पहले FCA में 493 मिलियन डॉलर की गिरावट आई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, विदेशी मुद्रा आस्तियां (FC...
पीएम मोदी बोले- 2014 से पहले भारत ‘गांव की गरीब बेटी’ जैसा था, इसलिए विकसित देश नहीं करते थे ट्रेड डील
Business

पीएम मोदी बोले- 2014 से पहले भारत ‘गांव की गरीब बेटी’ जैसा था, इसलिए विकसित देश नहीं करते थे ट्रेड डील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसी कारण विकसित देश भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) करने की होड़ में लगे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले विकसित देशों को भारत पर भरोसा नहीं था, क्योंकि उस समय देश नीति भ्रम, घोटालों और ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ से घिरा हुआ था। प्रधानमंत्री ने यह बात शुक्रवार को ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में कही। इस दौरान उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति, सुधारों और वैश्विक स्तर पर बढ़ते विश्वास को लेकर विस्तार से चर्चा की। ‘कोई रईस गांव की गरीब बेटी से शादी करने क्यों आएगा?’ प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से पहले भारत की स्थिति का उदाहरण देते हुए कहा कि तब देश का हाल गांव की गरीब बेटी जैसा था, जिससे कोई रईस रिश्ता करने नहीं आता। उन्होंने कहा कि जब देश भ्रष्टाचार, घ...
दिल्ली सराफा बाजार में भारी गिरावट, चांदी 13,500 रुपये टूटी, सोना भी लुढ़का
Business

दिल्ली सराफा बाजार में भारी गिरावट, चांदी 13,500 रुपये टूटी, सोना भी लुढ़का

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मांग में कमी और शेयर बाजार में बिकवाली के दबाव के चलते चांदी में तेज गिरावट देखने को मिली, जबकि सोना भी कमजोर होकर बंद हुआ। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, चांदी 13,500 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर बंद हुई। इससे पहले चांदी 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। यानी एक ही दिन में चांदी करीब 5.03 प्रतिशत लुढ़क गई। वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में भी 2,400 रुपये की कमी दर्ज की गई और यह 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यानी सोना करीब 1.5 प्रतिशत गिर गया। बाजार में बिकवाली और अमेरिकी आंकड़ों का असर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के व...
क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड, अब परीक्षा की पिच पर चुनौती! 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी देंगे 10वीं की बोर्ड परीक्षा
Sports

क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड, अब परीक्षा की पिच पर चुनौती! 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी देंगे 10वीं की बोर्ड परीक्षा

नई दिल्ली। अंडर-19 विश्व कप 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारत को छठा खिताब दिलाने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब क्रिकेट की चकाचौंध से निकलकर एक नई चुनौती के लिए तैयार हैं। मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाले वैभव अब छात्र जीवन की जिम्मेदारियों की ओर लौट रहे हैं। वह 17 फरवरी से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। क्रिकेट की पिच पर अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले वैभव के लिए अब ‘अकादमिक पिच’ पर सफलता हासिल करना अगली बड़ी परीक्षा होगी। स्कूल प्रशासन ने दी पुष्टि, जारी हुआ एडमिट कार्ड समस्तीपुर स्थित पोडार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल नील किशोर ने वैभव के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्र को परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि वैभव भले ही देश के लिए विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी हों, लेकिन परीक्षा ...
‘अब 24 घंटे मजाक नहीं करता’… ईशान किशन ने खोला तूफानी फॉर्म का राज, गंभीर की सख्ती का भी दिखा असर
Sports

‘अब 24 घंटे मजाक नहीं करता’… ईशान किशन ने खोला तूफानी फॉर्म का राज, गंभीर की सख्ती का भी दिखा असर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों जिस खिलाड़ी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह हैं स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन। टी20 विश्व कप 2026 में लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे किशन ने अपनी शानदार फॉर्म का राज बताते हुए कहा कि अब उनके व्यक्तित्व और सोच में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह पहले के मुकाबले अब कहीं ज्यादा गंभीर, अनुशासित और शांत हो गए हैं। नामीबिया के खिलाफ 24 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पलटने वाले किशन ने साफ कहा कि अब उनका ध्यान सिर्फ क्रिकेट और अपने प्रदर्शन पर केंद्रित है। ‘पहले हर समय मजाक करता था, अब प्राथमिकताएं बदल गईं’ मैच के बाद मीडिया से बातचीत में ईशान किशन ने अपने बदले हुए रवैये पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि करियर में उतार-चढ़ाव देखने और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट गंवाने के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह बदलने का फैसला किया...
भारत-पाक महामुकाबले से पहले अंजुम चोपड़ा की टीम इंडिया को अहम सलाह, बोलीं- परिस्थितियों में ढलना होगा जरूरी
Sports

भारत-पाक महामुकाबले से पहले अंजुम चोपड़ा की टीम इंडिया को अहम सलाह, बोलीं- परिस्थितियों में ढलना होगा जरूरी

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। 15 फरवरी को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय टीम मजबूत स्थिति में जरूर नजर आ रही है, लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना टीम इंडिया के लिए भारी पड़ सकता है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और मशहूर कॉमेंटेटर अंजुम चोपड़ा ने भारत-पाक मुकाबले से पहले टीम इंडिया को एक अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम भले ही बेहतर नजर आती हो, लेकिन पाकिस्तान को श्रीलंकाई परिस्थितियों में खेलने का फायदा मिल सकता है। पाकिस्तान को मिल रहा परिस्थितियों का फायदा अंजुम चोपड़ा ने बताया कि पाकिस्तान की टीम पिछले दो हफ्तों से श्रीलंका में ही अभ्यास और मैच खेल रही है, जबकि भारतीय टीम ने अब तक अपने सभी मुकाबले भारत में खेले हैं। ऐसे में पाक...
टी20 विश्व कप 2026: पॉइंट्स टेबल में किस टीम की क्या स्थिति, भारत टॉप पर बरकरार
Sports

टी20 विश्व कप 2026: पॉइंट्स टेबल में किस टीम की क्या स्थिति, भारत टॉप पर बरकरार

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 ने रोमांचक मोड़ लेना शुरू कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप (A, B, C, D) में 5-5 टीमों के रूप में बांटा गया है। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। इसके बाद हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी। टी20 विश्व कप 2026 में कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे और 8 मार्च को फाइनल मुकाबले के साथ चैंपियन का फैसला होगा। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में कई टीमों ने मजबूत बढ़त बना ली है, जबकि कुछ टीमों की स्थिति कमजोर होती नजर आ रही है। ग्रुप A पॉइंट्स टेबल इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती दो-दो मैच जीत लिए हैं। भारत बेहतर नेट रन रेट के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। स्थान टीम मैच जी...
भारत-पाक महामुकाबले पर बारिश का साया, कोलंबो में मैच के दिन अलर्ट जारी
Sports

भारत-पाक महामुकाबले पर बारिश का साया, कोलंबो में मैच के दिन अलर्ट जारी

कोलंबो। टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके कारण मैच के दौरान बारिश की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें अब मैदान के साथ-साथ मौसम पर भी टिक गई हैं। भारत-पाकिस्तान मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे चर्चित और हाई-वोल्टेज मैच माना जा रहा है, लेकिन बारिश ने इस महामुकाबले को प्रभावित करने का खतरा पैदा कर दिया है। फैंस के बीच चिंता है कि कहीं यह मुकाबला बारिश की भेंट न चढ़ जाए। मौसम विभाग की चेतावनी, बादल और बारिश की संभावना श्रीलंका के मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है, जिसका असर कोलंबो सहि...
भारत-पाक महामुकाबले से पहले पाकिस्तान में हार्दिक पंड्या का खौफ, बल्ले और गेंद दोनों से बन सकते हैं मैच विनर
Sports

भारत-पाक महामुकाबले से पहले पाकिस्तान में हार्दिक पंड्या का खौफ, बल्ले और गेंद दोनों से बन सकते हैं मैच विनर

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले पाकिस्तान में बेचैनी साफ नजर आने लगी है। पड़ोसी देश के पूर्व क्रिकेटर और विशेषज्ञ भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर खुलकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। नामीबिया के खिलाफ हार्दिक पंड्या के धमाकेदार प्रदर्शन ने पाकिस्तान के क्रिकेट गलियारों में हलचल मचा दी है। नामीबिया के खिलाफ मुश्किल पिच पर पंड्या ने न सिर्फ तूफानी बल्लेबाजी की, बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। यही कारण है कि पाकिस्तान के दिग्गज उन्हें भारत के लिए सबसे बड़ा ‘एक्स फैक्टर’ मान रहे हैं। शोएब मलिक ने की भारतीय रणनीति की तारीफ सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक भारतीय टीम की मैच परिस्थितियों के अनुसार खेलने की क्षमता की सराहना करते नजर आए। मलिक ने कहा कि ...
टी20 विश्व कप 2026: बिहार के लाल सोहैब खान ने अपनाया धोनी का फॉर्मूला, यूएई को दिलाई रोमांचक जीत
Sports

टी20 विश्व कप 2026: बिहार के लाल सोहैब खान ने अपनाया धोनी का फॉर्मूला, यूएई को दिलाई रोमांचक जीत

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आखिरकार जीत का स्वाद चख लिया है। कनाडा के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में यूएई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 151 रनों का लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट में अपना खाता खोल दिया। इस जीत के नायक रहे बिहार के गया में जन्मे सोहैब खान, जिन्होंने दबाव के क्षणों में तूफानी बल्लेबाजी कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। कनाडा द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत धीमी रही। 16 ओवर के बाद टीम सिर्फ 95 रन ही बना सकी थी और जीत मुश्किल नजर आ रही थी। लेकिन इसके बाद सोहैब खान और आर्यांश शर्मा ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए 17वें ओवर से काउंटर अटैक शुरू किया। दोनों ने अंतिम ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मैच को यूएई की झोली में डाल दिया। यूएई ने दो गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। सोहैब ने धोनी के ‘शांत रहो’ मंत्र को बनाया जी...