‘धर्म के कारण पिता नहीं मान रहे’, अरबाज पटेल ने निक्की तंबोली को किया शादी के लिए प्रपोज, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
मुंबई। रियलिटी शो ‘द 50’ के ताजा एपिसोड में दर्शकों को रोमांस और भावनाओं से भरा एक खास पल देखने को मिला, जब अभिनेता और कंटेस्टेंट अरबाज पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली को नेशनल टेलीविजन पर शादी के लिए प्रपोज कर दिया। यह पल इतना भावुक था कि निक्की खुद को रोक नहीं पाईं और मंच पर ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
शो में वैलेंटाइन वीक के मौके पर विशेष माहौल बनाया गया था। इसी बीच अरबाज ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए घुटनों पर बैठकर निक्की को प्रपोज किया।
अरबाज बोले— ‘उसे देखकर मेरा गुस्सा शांत हो जाता है’
प्रपोज करते हुए अरबाज पटेल ने कहा कि निक्की उनकी जिंदगी में बदलाव लेकर आई हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा—“मैं पहले बहुत गुस्सैल था, किसी से भी शांत नहीं रहता था। लेकिन जब मैं उसे देखता हूं, तो खुद-ब-खुद शांत हो जाता हूं। चाहे मुझे कितना भी गुस्सा आए, बस उसे देखकर सब खत्म ह...










