टी20 विश्व कप 2026: अमेरिका ने नीदरलैंड को 93 रन से रौंदा, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत
चेन्नई। टी20 विश्व कप 2026 में अमेरिका की टीम ने शानदार वापसी करते हुए टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया है। भारत और पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती हार के बाद अमेरिका ने ग्रुप-ए के मुकाबले में नीदरलैंड को एकतरफा मैच में 93 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपक) में खेले गए इस मुकाबले में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 196 रन बनाए, जिसके जवाब में नीदरलैंड की पूरी टीम 16वें ओवर में 103 रन पर सिमट गई।
यह जीत अमेरिका के लिए खास रही, क्योंकि टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार नीदरलैंड को हराया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए तीन मुकाबलों में अमेरिका को हार का सामना करना पड़ा था।
साईतेजा मुक्कमल्ला की तूफानी पारी, अमेरिका को मिला मजबूत स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की शुरुआत संतुलित रही। कप्तान मोनांक पटेल और शायन ...










