ईरान को एक और मौका मिले… सऊदी अरब, कतर और ओमान की अमेरिका से अपील, क्या ट्रंप मानेंगे?
वॉशिंगटन।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए खाड़ी देशों ने आख़िरी कोशिशें तेज कर दी हैं। सऊदी अरब, कतर और ओमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वे ईरान पर संभावित सैन्य हमले से फिलहाल पीछे हटें और कूटनीति को एक और मौका दें। इन देशों को आशंका है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो पूरा मध्य पूर्व अस्थिर हो सकता है और क्षेत्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो जाएगा।
खाड़ी देशों की ‘आख़िरी समय की कूटनीति’
एक वरिष्ठ सऊदी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि तीनों देशों ने राष्ट्रपति ट्रंप को समझाने के लिए लंबी और जोरदार राजनयिक पहल की है। उनका कहना है कि ईरान को “अच्छे इरादे दिखाने” का एक मौका दिया जाना चाहिए।
अधिकारी के मुताबिक, मौजूदा सकारात्मक माहौल और आपसी भरोसे को मजबूत करने के लिए बातचीत अभी भी जारी है।
हमले से पूरे क्षेत्र में उथल-पुथल का ...










