Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

हर छठे इंसान की समस्या सुलझा रहा AI, भारतीय यूजर्स में तेजी

नई दिल्ली: आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) ने भारतीय समाज और उद्योग में तेजी से पैठ बना ली है। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान सामने आए आंकड़ों के मुताबिक 86% भारतीय कंपनियां AI का इस्तेमाल कर रही हैं और 14% भारतीय आबादी AI डिवाइसेज चला रही है। इसका मतलब है कि AI दुनिया के हर छठे व्यक्ति की समस्या को सुलझा रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

ग्लोबल और भारत का AI बाजार

  • ग्लोबल AI मार्केट: 288.8 अरब डॉलर

  • US निवेश: 109.08 अरब डॉलर

  • चीन निवेश: 9.29 अरब डॉलर

  • भारत निवेश: 1.16 अरब डॉलर

  • Microsoft का हिस्सा: 39%

  • भारतीय AI बाजार: 7.63 अरब डॉलर

  • भारत में Gen-AI ऐप डाउनलोड: 3.8 अरब (16% ग्लोबल डाउनलोड)

  • इंडिया AI मिशन का बजट: 10,371.92 करोड़ रुपये

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में क्या है खास

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस समिट में 100 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 500 कंपनियों के प्रतिनिधि, 50 से अधिक देशों के मंत्री और 40+ ग्लोबल व इंडियन CEO हिस्सा लेंगे। समिट का उद्देश्य AI के विकास, जिम्मेदार इस्तेमाल, इनोवेशन और समावेशन पर वैश्विक बातचीत को बढ़ावा देना है।

पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि AI स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, गवर्नेंस और एंटरप्राइज सहित कई सेक्टर्स में बदलाव ला रहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि AI पर चर्चा के लिए दुनिया को एक साथ लाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने समिट में शामिल दुनिया भर के लीडर्स, पॉलिसीमेकर, रिसर्चर्स और इनोवेटर्स का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इसके नतीजे प्रोग्रेसिव, इनोवेटिव और अवसर-आधारित भविष्य बनाने में मदद करेंगे।

भारत: यूजर से मेकर की ओर

भारत में AI का तेजी से अपनाना दर्शाता है कि देश सिर्फ AI यूजर्स तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि AI मेकर और इनोवेटर्स के रूप में भी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।

Leave a Reply