Wednesday, April 8

technology

AI बना ‘एलियन टूल’! OpenAI के को-फाउंडर की चेतावनी—बिना मैनुअल के इस्तेमाल हो रही सबसे ताकतवर तकनीक
technology

AI बना ‘एलियन टूल’! OpenAI के को-फाउंडर की चेतावनी—बिना मैनुअल के इस्तेमाल हो रही सबसे ताकतवर तकनीक

  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर टेक्नोलॉजी जगत से एक चौंकाने वाली टिप्पणी सामने आई है। OpenAI के को-फाउंडर और टेस्ला के पूर्व एआई डायरेक्टर आंद्रेज कारपैथी ने एआई को एक ‘एलियन टूल’ करार दिया है। उनका कहना है कि यह ऐसी शक्तिशाली तकनीक है, जिसे दुनिया बिना किसी मैनुअल के इस्तेमाल कर रही है—हर कोई अपने तरीके से इसे समझने और अपनाने की कोशिश में लगा है।   कारपैथी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बीते एक साल में आए नए एआई टूल्स अगर सही ढंग से जोड़े और इस्तेमाल किए जाएं, तो एक प्रोग्रामर 10 गुना ज्यादा ताकतवर बन सकता है। लेकिन अगर कोई ऐसा नहीं कर पा रहा, तो यह पिछड़ने का संकेत है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें खुद पहले कभी इतनी तेजी से पीछे छूटने का एहसास नहीं हुआ।   एआई क्यों है ‘एलियन टूल’?   कारपैथी के मुताबिक, एआई पुराने सॉफ्टवेयर की तरह नहीं है।...
ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बचें: छोटे कदम, बड़ी सुरक्षा
technology

ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बचें: छोटे कदम, बड़ी सुरक्षा

    आज की तेज़ रफ्तार डिजिटल दुनिया में इंटरनेट हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन पेमेंट, सोशल मीडिया, ई-मेल, शॉपिंग और कंटेंट स्ट्रीमिंग—हर काम अब एक क्लिक पर हो जाता है। लेकिन जितनी सुविधाएं बढ़ी हैं, उतना ही ऑनलाइन फ्रॉड, हैकिंग और डेटा चोरी का खतरा भी गहराया है। आए दिन साइबर ठगी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में थोड़ी-सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।   पर्सनल जानकारी शेयर करने से बचें   सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा निजी जानकारी साझा करना साइबर ठगों को खुला न्योता देता है। कई लोग अपने परिवार, बच्चों और बुजुर्गों से जुड़ी जानकारी भी सार्वजनिक कर देते हैं। इसका फायदा उठाकर ठग खुद को रिश्तेदार बताकर फोन करते हैं और भावनात्मक दबाव बनाकर पैसे ऐंठ लेते हैं। याद रखें—ऑनलाइन दुनिया में आपकी जानकारी ही आपकी पहचान है, इसे जितना सीमित रखें,...
सुई में धागा डालने जैसी नाजुक कढ़ाई भी करेंगे रोबोट्स, इंसानों की नौकरियों पर क्या होगा असर?
technology

सुई में धागा डालने जैसी नाजुक कढ़ाई भी करेंगे रोबोट्स, इंसानों की नौकरियों पर क्या होगा असर?

              नई दिल्ली: अब तक माना जाता था कि रोबोट्स और AI बड़ी-बड़ी नौकरियां संभालेंगे, लेकिन चीन की कंपनी TARS Robotics ने ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट्स पेश किए हैं, जो अब कढ़ाई और एम्ब्रॉयडरी जैसे नाजुक काम भी कर सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में एक लाइव डेमो में दिखाया कि उनके रोबोट्स सुई में धागा डालने और बारीकी से सिलाई कर सकते हैं।   रोबोट्स से हाथ की कढ़ाई करना क्यों बड़ी बात है?   सिलाई और कढ़ाई जैसे काम में सटीकता, धैर्य और स्थिर हाथों का तालमेल जरूरी होता है। कपड़े और धागे अलग-अलग बनावट और आकार के होते हैं, इसलिए थोड़ी गलती भी धागा तोड़ सकती है या कपड़ा फाड़ सकती है। TARS Robotics ने लाइव डेमो में यह साबित कर दिखाया कि उनके रोबोट्स ये काम बिना किसी गलती के कर सकते हैं।   फिजिक्स, डेटा और AI का कमाल   कंपनी के CEO डॉ. चे...
BSNL बंद करने जा रही है 3G मोबाइल सर्विस, 3G सिम वाले यूजर्स कर लें जरूरी तैयारी
technology

BSNL बंद करने जा रही है 3G मोबाइल सर्विस, 3G सिम वाले यूजर्स कर लें जरूरी तैयारी

नई दिल्ली: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL देश में अपनी 3G मोबाइल सेवाएं बंद करने जा रही है। 4G नेटवर्क के विकास और 5G की तैयारी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।   अगर आपके मोबाइल में अभी भी BSNL 3G सिम है, तो आपको अपना सिम अपग्रेड करना जरूरी है। इसके लिए नजदीकी BSNL सर्विस सेंटर या ऑफिस में जाकर 4G या 5G सिम लेना होगा। ध्यान दें, अगर आपका डिवाइस 4G/5G सपोर्ट नहीं करता है, तो मोबाइल बदलना भी पड़ सकता है।   BSNL ग्राहकों पर असर   देश के करीब 5,863 कस्बों और शहरों में अभी BSNL 3G सेवा चल रही है। बड़ी संख्या में ऐसे यूजर्स हैं जिनके एरिया में BSNL का 4G नेटवर्क नहीं पहुंचा है। ऐसे यूजर्स को 3G बंद होने पर समस्या हो सकती है।   BSNL ने कितने 4G टावर लगाए   BSNL ने देशभर में 97,481 4G टावर स्थापित किए हैं। देशभर में कुल 2,29,278 टावर साइट हैं, जिनमें से ...
Free Wi-Fi: एयरपोर्ट पर कैसे पाएं मुफ्त इंटरनेट, भारतीय नंबर के बिना भी चलेगा?
technology

Free Wi-Fi: एयरपोर्ट पर कैसे पाएं मुफ्त इंटरनेट, भारतीय नंबर के बिना भी चलेगा?

नई दिल्ली: दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अन्य बड़े एयरपोर्ट अपने यात्रियों को फ्री और सुरक्षित Wi-Fi की सुविधा प्रदान करते हैं। भारतीय नंबर वाले यात्री OTP के जरिए तुरंत कनेक्ट हो सकते हैं, जबकि विदेशी नागरिक पासपोर्ट और कूपन कोड के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।   भारतीय मोबाइल नंबर के साथ Wi-Fi कैसे कनेक्ट करें?   अपने फोन या लैपटॉप की Wi-Fi सेटिंग में जाकर GMR FREE WIFI नेटवर्क चुनें। ब्राउज़र अपने-आप खुलेगा। अपना मोबाइल नंबर डालें और आने वाले OTP को दर्ज करें। कनेक्शन एक्टिव होने के बाद आप सभी टर्मिनल्स में हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।   यह तरीका घरेलू यात्रियों के लिए तुरंत और आसान कनेक्टिविटी देता है।   भारतीय नंबर के बिना Wi-Fi कैसे इस्तेमाल करें?   एयरपोर्ट पर इन्फॉर्मेशन डेस्क या सेल्फ-सर...
क्या लैपटॉप का चार्जर फोन चार्ज करने के लिए सुरक्षित है? जानिए सच
technology

क्या लैपटॉप का चार्जर फोन चार्ज करने के लिए सुरक्षित है? जानिए सच

        नई दिल्ली: कई बार ऐसा होता है कि फोन का चार्जर घर पर नहीं मिलता या खो जाता है। ऐसे में लोग सोचते हैं, क्या लैपटॉप का USB-C चार्जर फोन चार्ज करने के काम आएगा? जवाब है – हां, लेकिन इसके लिए कुछ खास सावधानियां जरूरी हैं।   PD तकनीक हो तभी चार्ज करें   लैपटॉप का USB-C चार्जर तभी सुरक्षित है जब उसमें USB-C PD (Power Delivery) तकनीक हो। यह तकनीक चार्जर और फोन के बीच संवाद करती है। फोन चार्जर को बताता है कि उसे कितनी पावर चाहिए। जैसे फोन को 20 वॉट चाहिए, तो चार्जर उतनी ही पावर देता है। अगर चार्जर में PD तकनीक नहीं है, तो ज्यादा पावर जाने से बैटरी को नुकसान हो सकता है। ज्यादातर नए लैपटॉप चार्जर में PD मौजूद होता है।   PD सपोर्ट कैसे जांचें?   चार्जर पर PD का लोगो देखें। अगर नहीं दिखे, तो चार्जर के पीछे लिखी स्पेसिफिकेशन चेक करें। वहां व...
Torrent क्या है? क्या इससे डाउनलोड करने पर जेल हो सकती है? पूरी सच्चाई जानना ज़रूरी
technology

Torrent क्या है? क्या इससे डाउनलोड करने पर जेल हो सकती है? पूरी सच्चाई जानना ज़रूरी

  नई दिल्ली: इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों ने कभी न कभी Torrent का नाम ज़रूर सुना होगा। फिल्में, वेब सीरीज़, सॉफ्टवेयर या बड़ी फाइलें डाउनलोड करने में इसका खूब इस्तेमाल होता है। लेकिन आम लोगों के मन में यह सवाल हमेशा रहता है— क्या टोरेंट इस्तेमाल करना गैरकानूनी है और क्या इससे जेल हो सकती है? इसका जवाब सीधा “हां” या “नहीं” नहीं है, बल्कि इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करता है।   क्या होता है Torrent?   Torrent दरअसल कोई ऐप या वेबसाइट नहीं, बल्कि फाइल शेयर करने की एक तकनीक है। इसमें फाइल किसी एक सर्वर से नहीं, बल्कि कई यूज़र्स के कंप्यूटर से छोटे-छोटे हिस्सों में डाउनलोड होती है। जब आप कोई फाइल डाउनलोड करते हैं, तो उसी समय आप भी उस फाइल का एक हिस्सा दूसरों के साथ शेयर करने लगते हैं।   क्या Torrent का इस्तेमाल गैरकानूनी है?   खुद में Torrent गैरकानूनी नहीं है। ...
CES 2026: हुंडाई पेश करेगी AI रोबोट ‘एटलस’, फैक्ट्रियों में मजदूरों का हो सकता है रिप्लेसमेंट?
technology

CES 2026: हुंडाई पेश करेगी AI रोबोट ‘एटलस’, फैक्ट्रियों में मजदूरों का हो सकता है रिप्लेसमेंट?

  नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनी हुंडाई अब रोबोटिक्स के क्षेत्र में कदम रख रही है। 5 जनवरी 2026 को लास वेगास में होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) में कंपनी अपना पहला AI रोबोट ‘एटलस’ दुनिया के सामने पेश करेगी। यह रोबोट मुख्यतः फैक्ट्रियों में काम करने के लिए बनाया गया है।   हुंडाई मोटर ग्रुप ने बताया कि यह ह्यूमनॉइड रोबोट असली माहौल में काम करने के लिए तैयार है। इसे अमेरिकी कंपनी बॉस्टन डायनामिक्स ने विकसित किया है। कंपनी का मानना है कि ‘एटलस’ रोबोट इंसानों के साथ सहयोग कर फैक्ट्रियों में काम को आसान और तेज़ बना देगा।   CES 2026 में क्या दिखाया जाएगा?   हुंडाई अपनी एडवांस AI रोबोटिक्स तकनीक पेश करेगी। दर्शक देख सकेंगे कि इंसान और रोबोट साथ मिलकर कैसे काम कर सकते हैं। पूरा ग्रुप AI रोबोटिक्स सिस्टम बनाने की अपनी योजना भी साझा करेगा। सबसे बड़ा आकर्षण होग...
स्मार्ट टीवी हैंग हो रहा है? बस सेटिंग्स में जाकर क्लियर करें ये 1 चीज, फिर चलेगा स्मूद और तेज़
technology

स्मार्ट टीवी हैंग हो रहा है? बस सेटिंग्स में जाकर क्लियर करें ये 1 चीज, फिर चलेगा स्मूद और तेज़

  नई दिल्ली: आजकल घरों में स्मार्ट टीवी आम हो गए हैं और ये एक क्लिक में मनोरंजन का पूरा पिटारा खोल देते हैं। लेकिन कई यूज़र्स शिकायत करते हैं कि टीवी कुछ समय बाद धीरे चलने लगता है, रिमोट कमांड लेट प्रोसेस करता है और ऐप्स बार-बार क्रैश करने लगते हैं।   विशेषज्ञ बताते हैं कि इसकी सबसे बड़ी वजह टीवी में जमा Cache है। जैसे मोबाइल और लैपटॉप में, स्मार्ट टीवी में भी Cache जमा होता है। यह अस्थायी डेटा होता है, जो ऐप्स, वेबसाइट्स और सिस्टम से जुड़ी जानकारी को स्टोर करता है ताकि चीज़ें जल्दी खुल सकें। उदाहरण के लिए, थंबनेल इमेज, लॉगिन डिटेल्स या हाल ही में देखे गए शो की जानकारी Cache में रहती है।   Cache साफ करने के फायदे   टीवी की स्पीड बढ़ती है: ज्यादा Cache होने से प्रोसेसिंग स्लो हो जाती है। Clear Cache करने से जगह खाली होती है और टीवी तेजी से चलता है। ऐप्स क...
AI पीसी ने कंप्यूटर इंडस्ट्री में लगाया ‘तुरुप का इक्का’, तीन महीनों में शिप हुई 49 लाख यूनिट्स
technology

AI पीसी ने कंप्यूटर इंडस्ट्री में लगाया ‘तुरुप का इक्का’, तीन महीनों में शिप हुई 49 लाख यूनिट्स

    नई दिल्ली: भारत में कंप्यूटर बाजार अब तेजी से AI पीसी की ओर बढ़ रहा है। इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की तीसरी तिमाही में देश में 49 लाख पीसी यूनिट्स शिप हुईं, जो अब तक का सबसे बड़ा तिमाही रिकॉर्ड है।   विशेषज्ञों का कहना है कि इस तेजी के पीछे आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सपोर्टेड नोटबुक्स और पीसी की बढ़ती मांग और त्योहारों के सीजन में हुई बिक्री का बड़ा हाथ है।   AI पीसी क्यों बन रहा नया ट्रेंड   AI पीसी में डेडिकेटेड NPU (न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट) लगी होती है, जिससे इमेज प्रोसेसिंग, वीडियो एडिटिंग, वॉयस कमांड, ट्रांसक्रिप्शन, रीयल-टाइम ट्रांसलेशन और डेटा एनालिसिस जैसे काम डिवाइस पर ही जल्दी और आसानी से किए जा सकते हैं। इससे इंटरनेट या क्लाउड पर निर्भरता कम होती है।   आसुस इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश शर्मा के अनु...